न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#TIPS जिनकी मदद से आप अपने घर वालों को प्रेम विवाह के लिए कर सकतें है राजी

आज आपकी मुश्किलों को कम करने के लिए हम लेकर आये है कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपने घर वालों को प्रेम विवाह के लिए तैयार कर सकें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jan 2018 3:32:28

#TIPS जिनकी मदद से आप अपने घर वालों को प्रेम विवाह के लिए कर सकतें है राजी

लव मैरिज अर्थात प्रेम विवाह जो कि आज भी भारत में होना इतना आसन काम नहीं हैं। चाहे देश आगे बढ़ने लगा हो लेकिन लोगों की सोच में ज्यादा बदलाव नहीं आया हैं। हांलाकि शहरों में अब समय बदल रहा हैं, लेकिन गावों में आज भी वो ही रुढ़िवादी सोच हैं। इसलिए अगर किसी को प्रेम विवाह करना होता है तो उसे अपने परिवार को मनाना पड़ता है जो बहुत मुश्किल काम होता हैं। इसलिए आज आपकी मुश्किलों को कम करने के लिए हम लेकर आये है कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपने घर वालों को प्रेम विवाह के लिए तैयार कर सकें। तो आइये जानते हैं इन टिप्स को।

* परिवार में सबसे पहले अपने करीबी से राय मशवरा लें , जो आपके बहुत क्लोज हो जैसे भाभी, भाई और बहन ताकि आप घर का माहौल जान सकें। साथ ही उनसे मदद लें जिससे वह आपके माता-पिता को राजी कर सकें।

convincing parents,tips to convince parents,mates and me,relationship tips

* अगर आप लव मैरिज करने का पूरा मन बना चुके हैं। तो टाइम टू टाइम अपने घर में कुछ बातों का जिक्र करें ताकि आपके घरवालें आपकी मन की बात समझ सकें।

* सबसे पहले जब भी आप लवमैरिज की बात करने की सोच रहे हो, तब आप तो अपने होने वाले जीवनसाथी को सबसे अच्छे दोस्त का नाम देकर ही अपने घर वालों से उसे मिलवाने की कोशिश करें। जिससे आपके माता पिता उनसे काफी अच्छी तरह से घुल मिल जाएं। जब वो उन्हें पसंद आने लगे तब आप अपने मन की बात परिवार वालों को बता दें।

* पेशेन्स बनाए रखें क्योंकि कई बार घरवालें सबकुछ जानने के बाद भी आपकी बात को इग्नोर कर देतें है। ऐसे टाइम में पेशेन्स बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। सही समय देखते ही घरवालों को समझाएं। साथ ही मात-पिता को थोड़ा वक्त दीजिए क्योंकि लव मैरिज के लिए घरवालों को राजी करने में समय लगता है।

* लव मैरिज करने के लिये आप परिवार वालों को पहले इस तरह से मनाने की कोशिश करें। उनके साथ काफी हिलने मिलने की कोशिश करें और बीच बीच में बातों के दौरान अपने खास दोस्त की तारीफ भी करते जायें। इससे परिवार के लोग उसे समझने लगेगें। और उन्हें आपकी पसंद का एक हिंट भी मिल जायेगा।

* अपनी पसंद के बारे में आप घर के उस सदस्य से बात करें, जो आपके काफी नजदीक हो जो आपकी बातों को अच्छी तरह से समझे। और परिवार वालों को मनाने में आपकी सहायता भी करे।

* यदि आपके पैरेंट्स आपकी पंसंद को जानते हुये भी तैयार नही हो रहे है। तो आप उन्हें दूसरे कपल्स के बारें में बताये जिनकी शादी अपने परिवार की पंसंद के अनुसार करने के बाद भी असफल रही हो। या फिर उन कपल्स के बारे में बताये जो अपनी पंसंद की शादी करने के बाद भी परिवार के साथ रहकर सुखी जीवन व्यतीत कर रहे है। इन बातों से उनका मन जल्द ही पिघल जायेगा।

* अपने घर वालों को अपनी पसंद के बारें में बतायें कि आपके पंसद करने के कारण क्या है। किस खूबियों को कारण आप उसे पसंद करते है। अपने घर वालों को इस बात का एहसास करायें कि जो खूबिया आप दूसरे में बटोरने की कोशिश कर रहे है वो सब आपके लाइफ पार्टनर में मौजूद है।

* दोनों परिवारों को एक-दूसरे को अच्छी तरह समझने का समय दें और शादी की बात बड़े लोगों पर ही छोड़ दें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत