न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें परवरिश के दौरान ये 5 गलतियां, बच्चों को पहुंचाती हैं नुकसान

अक्सर पेरेंट्स कुछ गलतियां ऐसी कर बैठते हैं जो बच्चों के संगत पर असर डालते हैं और उनके व्यवहार को बिगाड़ने का काम करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Feb 2021 5:02:56

ना करें परवरिश के दौरान ये 5 गलतियां, बच्चों को पहुंचाती हैं नुकसान

हर पेरेंट्स अपने बच्चों की अच्छे से परवरिश करते हैं और उन्हें जीवन के मूल्यों की पहचान कराना चाहते हैं। अच्छी परवरिश बच्चों का आने वाला भविष्य उज्ज्वल करती हैं। परवरिश के दौरान पेरेंट्स कई बार बच्चों से प्यार से तो कई बार सख्ती से पेश आते हैं। लेकिन अक्सर पेरेंट्स कुछ गलतियां ऐसी कर बैठते हैं जो बच्चों के संगत पर असर डालते हैं और उनके व्यवहार को बिगाड़ने का काम करती हैं। तो आइए जानते हैं पेरेंटिंग से जुड़ी उन गलतियों के बारे में जिसका सीधा प्रभाव आपके बच्चे के भविष्य पर पड़ता है।

समस्याओं के प्रति अज्ञानता

समस्याओं का सामना करें, इस दुनिया में हर व्यक्ति, परिवार और बच्चे का अपना कुछ ना कुछ समस्या जरूर होती है। कुछ समस्याएं सामाधान के योग्य होते हैं तो कुछ समस्याएं जैसे भी हो आपको उसे स्वीकार करना पड़ता है हालांकि, अपनी समस्या से पीछे भागना सही बात नहीं है। ये आपके बच्चे के लिए काफी निराशाजनक हो सकते हैं। ये समस्याएं ऐसी भी नहीं है जिन्हें आप स्वीकार कर सकते हैं और उसे जाने भी दे सकते हैं, इनसे निपटने की आवश्यकता है। आपको इसके समाधान के लिए बहुत धैर्य और प्रयास की आवश्यकता पड़ सकती है, लेकिन विश्वास करें यह प्रयास आपके बच्चे के भविष्य को बेहतर बना सकता है।

parenting tips,parenting tips in hindi,parenting mistakes,effect on child

अनुचित व्यवहार को नजरअंदाज करना

माता-पिता कभी भी अपने बच्चे को चिल्लाना या डांटना पसंद नहीं करते। लेकिन जब इसकी जरूरत हो तो आपको ऐसा करने की आवश्यकता होती है। आपके बच्चो के द्वारा किए गए किसी भी तरह से गलत कामों से निपटने के लिए यह एक अच्छा तरीका है, लेकिन कभी-कभी आपको अपने बच्चे को सही रास्ते पर लाने के लिए आपको मजबूत कदम उठाने की आवश्यकता होती है। धोखा देना, झूठ बोलना, चोरी करना, किसी को भावनात्मक या शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाना ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें नजरअंदाज ना करें। इससे आपके बच्चे का भविष्य खराब हो सकता है।

बच्चों की अधिक तारीफ

कोई भी पेरेंट्स कभी यह महसूस नहीं कर सकते हैं कि उनका बच्चा किसी भी तरह से गलत या बुरा है। हर माता-पिता अपने बच्चे को प्यार करते हैं। अपने बच्चों को जरूरत से ज्यादा तारीफ कभी ना करें। अगर आप अपने बच्चे की ज्यादा प्रशंसा उनके सामने या दूसरों के सामने करते हैं तो यह आपके बच्चों को अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बजाय कोई दूसरे व्यक्ति आपके बच्चे की सराहना करते हैं तो ये उनके लिए अच्छी बात है। आप उनके द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा कर सकते हैं इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

parenting tips,parenting tips in hindi,parenting mistakes,effect on child

दूसरों से तुलना करना

हर बच्चा खुद में अलग होता है। कोई पढ़ाई में अच्छा होता है तो कोई खेल में, कोई गीत-संगीत में तो कोई डांसिंग में। अपने बच्चे के प्रतिभा को पहचानें और उसकी तुलना दूसरे बच्चों से कभी न करें। खासकर परीक्षा के रिजल्ट्स के बाद अपने बच्चे के रिजल्ट की तुलना दूसरे बच्चों से न करें। ऐसा करने से आप अपने बच्चे पर बेवजह का स्ट्रेस और प्रेशर दे रहे हैं जो कि उनके भविष्य के लिए सही नही है।

नियम और सीमा निर्धारित करें

नियमों और सीमाओं को निर्धारित करना पेरेंटिंग की सबसे महत्वपूर्ण बात है। यह आपके और आपके बच्चे दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप अपने बच्चों को उनके मर्जी के अनुसार कुछ करने दे रहे हैं तो इससे उसका मन बढ़ सकता है। जो आपके बच्चों के लिए भी ठीक नही है। कुछ नियम, सीमाएं और नियमित दिनचर्या आपके बच्चों को उनके मर्जी के अनुसार चलने नही देता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर