न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके बच्चे को मानसिक रूप से मजबूत बनाएगी ये 4 आदतें, सिखाएं इस तरह

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सोचने-समझने की क्षमता को ज्यादा अच्छी तरह विकसित करने में बच्चों की मदद करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Jan 2021 5:29:18

आपके बच्चे को मानसिक रूप से मजबूत बनाएगी ये 4 आदतें, सिखाएं इस तरह

कोरोना के बाद से ही बच्चों के स्कूल बंद पड़े हैं जो कि बच्चों के मानसिक और व्यावहारिक विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हांलाकि ऑनलाइन कक्षाओं से बच्चों को शिक्षा तो मिल पा रही हैं लेकिन व्यावहारिक विकास नहीं हो पा रहा है जो कि दिमागी रूप से मजबूत होने के बहुत जरूरी हैं। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी बनती हैं कि बच्चों में कुछ ऐसी आदतें डाली जाए जो उनकी प्रतिभा को बढ़ाने के साथ ही उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने के काम करेगी। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सोचने-समझने की क्षमता को ज्यादा अच्छी तरह विकसित करने में बच्चों की मदद करेगी।

parenting tips,parenting tips in hindi,healthy habit,child mental health

अखबार पढ़ें और बच्चों को पढ़ने को कहें

रोजाना के अखबार में सिर्फ घटनाओं का विवरण नहीं होता है, बल्कि बहुत सारे नए विषयों की जानकारी होती है और आपके आसपास से जुड़ी जरूरी जानकारियां होती हैं। अगर बच्चा छोटा है तो आप कुछ मनोरंजक खबरों को उन्हें पढ़कर सुना सकते हैं। अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है और स्वयं पढ़ सकता है तो आप उसे अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। ध्यान रखें कि बच्चों के डिजिटल गैजेट्स के इस्तेमाल पर नजर रखना मुश्किल है इसलिए ऑनलाइन रीडिंग से कहीं ज्यादा अच्छी और बेहतर आदत है प्रिंटेड अखबार को पढ़ना।

कोर्स से अलग भी किताबें पढ़ने को दें
कई बार मां-बाप को लगता है कि बचपन में बच्चों को सिर्फ अपने कोर्स से जुड़ी किताबें ही पढ़नी चाहिए, मगर ये बात पूरी तरह सही नहीं है। बच्चों में पढ़ाई के प्रति लगाव पैदा करने के लिए जरूरी है कि उन्हें कोर्स के अतिरिक्त भी कुछ किताबें पढ़ने को दी जाएं। किताबों का चुनाव बतौर अभिभावक आप भी कर सकते हैं और बच्चों को भी उनकी रूचि के मुताबिक किताब चुनने को कह सकते हैं। कुल मिलाकर आपको करना ये है कि अपने बच्चे को पढ़ने के लिए प्रेरित करना है और उनमें पढ़ने की आदत विकसित करनी है। कहानियों की किताबें, उपन्यास (नॉवेल्स) और कॉमिक्स आदि से भी कई बार भाषा और व्यवहार की अच्छी जानकारी मिलती है।

parenting tips,parenting tips in hindi,healthy habit,child mental health

बच्चों में पूछने और सवाल करने की आदत विकसित करें

आपको शुरुआत से ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप बच्चों को ऐसा माहौल दें कि वो अपने मन की बात आपसे बिना झिझक पूछ सकें और सवाल कर सकें। बच्चों के सवालों का जवाब देने से मानसिक क्षमता बढ़ती है। सवाल पूछने की आदत विकसित करने का एक आसान तरीका यह भी है कि आप स्वयं बच्चों से सवाल करते रहें। इससे बच्चे का मानसिक विकास होता है और उसकी ऑब्जर्वेशन (चीजों को गहराई से देखने की क्षमता) स्किल बढ़ती है। सवाल पूछना एक अच्छा मानसिक व्यायाम भी है।

बच्चों को दूसरों से घुलने-मिलने के लिए प्रेरित करें

कुछ बच्चे संकोची होते हैं। आमतौर पर संकोच का स्वभाव परवरिश के कारण आता है। इसलिए बच्चों को संकोची बनाने के बजाय व्यवहार कुशल बनाएं। बच्चों को इस बात के लिए प्रेरित करें कि वो दूसरे बच्चों से, दूसरे लोगों से और परिवार के सदस्यों से घुलें-मिलें और उनसे बातचीत करें। इसी तरह बच्चों का खेलना भी जरूरी है क्योंकि खेल-खेल में भी बच्चे जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सीख सीखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर