न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बचपन से ही सिखाएं बच्चों को पैसे की बचत करना, भविष्य में होगा फायदा

क्योंकि पढ़ाने-लिखाने के साथ उन्हें जीवन की समझ देना भी बहुत जरूरी होता हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको कि किस तरह से बच्चे को सिखाएं बचपन से ही बचत करना।

Posts by : Priyanka | Updated on: Tue, 05 May 2020 5:59:45

बचपन से ही सिखाएं बच्चों को पैसे की बचत करना, भविष्य में होगा फायदा

धन की बचत करना बड़े समझते हैं पर बच्चे इसे नहीं समझ पाते हैं। क्योंकि बाल मन बहुत चंचल होता है। बच्चे में बचत की आदत को विकसित करना दुनियादारी लगती है। लेकिन, बच्चे को बचपन से ही समझना होगा कि धन की बच्चे में बचत की आदत का विकास करना कितना जरूरी है। बच्चे कच्चे घड़े के समान होते हैं। जिन्हें हम जैसे चाहे सिखा सकते हैं। अच्छी आदतों को सिखाने से भविष्य में वहीं बच्चे एक अच्छे इंसान साबित होते हैं। बचपन से ही पैसे की अहमियत बताने से बच्चों को आगे चलकर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। माता-पिता की जिम्मेदारी बनती है कि किस तरह से अपने बच्चों को पैसे की अहमियत समझाई जाए। क्योंकि पढ़ाने-लिखाने के साथ उन्हें जीवन की समझ देना भी बहुत जरूरी होता हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको कि किस तरह से बच्चे को सिखाएं बचपन से ही बचत करना।

kids saving money,teaching kids to save money,parenting tips,relationship tips,mates and me

प्यार ठीक, लेकिन फिजूलखर्ची गलत

अगर आप बच्चे से बहुत प्यार करते हैं, तो इसका मतलब ये नहीं कि उसकी हर जिद पूरी करें। बिना बात के उसके लिए कई सारी चीजें लाना फिजूलखर्ची है, इससे बचें। अगर आप खुद पैसे फिजूल में खर्च करेंगे, तो बच्चा कैसे पैसे की अहमियत समझेगा। इसके अलावा बच्चे को ये भी समझाएं कि फालतू खर्च क्या है। इससे वह शुरू से ही चीजों को समझेगा और बड़ा होकर उन चीजों में पैसे खर्च नहीं करेगा।

उदाहरण देकर समझाएं पैसों का महत्वा

इस बात की ध्याैन दें कि बच्चों पर अपने मां-बाप की आदतों का प्रभाव कुछ ज्यादा ही पड़ता है। अगर आप समझदारी से खर्च या बचत नहीं कर रहे तो समझ लीजिए आपके बच्चे भी बड़े होकर आपका ही अनुकरण करने वाले हैं। आपको अपने बच्चों का आदर्श बनने की जरूरत है। इसके लिए आप चाहें तो पुस्तकों या वित्तीय सलाहकारों की मदद ले सकते हैं।

kids saving money,teaching kids to save money,parenting tips,relationship tips,mates and me

गुल्लक है पहली पाठशाला

बचपन में गुल्लक का इस्तेमाल तो आपने भी किया होगा। तो बच्चे को भी इस अच्छी आदत से रुबरु कराइएं। अमूमन सात साल की उम्र के बच्चे को धन की जरूरत पड़ने लगती है। इसके लिए उसे एक गुल्लक ला कर दें और उसमें रुपये की डालने के लिए कहें। जिससे बच्चे में बचत की आदत विकसित होगी।

बचत खाता खुलवाएं

आप अपने बच्चों को बचत की आदत के फायदे बताएं। आप उन्हें बता सकते हैं कि किस तरह उनके हर महीने बचाए गए पैसों का निवेश किया जा सकता है। आजकल बैंकों में बच्चों के नाम से बैंक खाते खोलने की सुविधा है। इन खाते में उन्हें पैसे जमा करना सिखाएं। उनकी आज की छोटी-छोटी बचत कल की बड़ी जरूरत पूरा कर सकती है।

जरूरत और चाहत में फर्क बताएं

बचत करने की आदत डालने के लिए बच्चों को जरूरत और चाहत में फर्क बताना बहुत जरूरी है। उन्हें यह बताए कि जरूरत के अनुसार ही किसी भी चीज को खरीदें। चाहत तो बहुत कुछ पाने की होती है। उन्हें पैसे देकर अकेले खरीददारी करने के लिए भेजे और देखें कि वह किस तरह जरूरत के अनुसार चीजें खरीदते हैं, अगर वह कोई एक्सट्रा चीज खरीदते हैं तो उसे डांटने की बजाय समझाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब