न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा में PM मोदी : महागठबंधन पर ली चुटकी, बोले- देश के चौकीदार को हटाने के लिए एक हो रहें है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jan 2019 5:51:41

आगरा में PM मोदी : महागठबंधन पर ली चुटकी, बोले- देश के चौकीदार को हटाने के लिए एक हो रहें है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम ने कहा, 'मैं आपको बताना चाहता हूं कि नमामि गंगे मिशन के तहत यमुना नदी की सफाई भी हमारी प्राथमिकता है।' इसके अलावा उन्‍होंने एक रैली को भी संबोधित किया। मोदी ने कहा, 'आगरा देश के उन शहरों में से एक है जहां स्मार्ट सुविधाएं विकसित हो रही हैं।' उन्होंने कहा, 'मैंने जब-जब उत्तर प्रदेश और देश से समर्थन मांगा है, तो भरपूर साथ मिला है। मैं आपके विश्वास पर खरा उतरने के लिए लगातार काम करता रहा हूं। मैं हमेशा चाहता हूं कि ऐसे ही हमेशा भारत की सेवा करता रहूं।'

लोकसभा में एक ऐतिहासिक बिल पास किया

- उन्‍होंने कहा, कल पूरे देश ने देखा है कि किस प्रकार लोकसभा में एक ऐतिहासिक बिल पास किया गया है। आजादी के इतने दशकों के बाद गरीबी के कारण बढ़ी असमानता को स्वीकार किया गया है। सामान्य श्रेणी के गरीब परिवारों को 10% का आरक्षण मिले, इस तरफ एक महत्वपूर्ण बड़ा कदम उठाया गया। अब सामान्य मानवी के काम आने वाला ज्यादातर सामान यानि करीब-करीब 99 प्रतिशत सामान पर GST 18% से कम है। GST को व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए और सरल करने की प्रक्रिया निरंतर चल रही है।

- आर्थिक स्थिति के आधार पर जो हमारे समाज में जो एक खाई बनी है उसके आधार पर दशकों से इसकी मांग चल रही थी। इस मांग को पूरा करने का काम सरकार ने किया है। जो लोग एक दूसरे का मुंह देखने के लिए तैयार नहीं होते थे, वो देश के चौकीदार को हटाने के लिए एक हो रहें है। लेकिन ये चौकीदार बिना डरे, बिना रुके पूरी ईमानदारी से अपना काम करता रहेगा।

- मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में इस विधेयक का पारित होना उन लोगों के लिये करारा जवाब है जो इस बारे में झूठ फैला रहे हैं। मोदी ने लोकसभा में इस विधेयक के पारित होने को ऐतिहासिक कदम करार दिया।

- उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य हाशिये के लोगों को ऊपर उठाना है। उन्होंने कहा कि इससे इस बात का भी पता चलता है कि सरकार उन लोगों को प्राथमिकता देने के लिये प्रतिबद्ध है जिन्हें मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है।
- उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्यसभा के सदस्य भी इस विधेयक को पारित करेंगे।

- उन्होंने कहा कि इस विधेयक से दलितों तथा जनजातीय समुदायों समेत पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
GST कोई अलग से लगाया गया टैक्स नहीं है बल्कि पहले जो आप सभी सामान पर या सेवाओं पर दर्जनों टैक्स देते थे, उनको समेटकर कम कर दिया गया है। पहले बहुत सी चीजों पर 30% से भी अधिक टैक्स लगते थे, जो कहीं दिखते नहीं थे। अब जितना टैक्स आप देते हैं उतना दिखता भी है, यही पारदर्शिता है।

आयुष्‍मान भारत योजना लोग मोदी केयर भी कहते हैं

प्रधानमंत्री ने कहा, देशभर में भाजपा सरकार द्वारा सस्ते इलाज की व्यवस्था की गई है। आयुष्‍मान भारत योजना को कई लोग मोदी केयर भी कहते हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूरे देश में करीब-करीब 10,000 गरीब प्रतिदिन अपना इलाज करवा रहें है। केवल 100 दिनों के भीतर लगभग 7 लाख गरीब लोगों का इलाज किया गया है या आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

देश के चौकीदार को हटाने के लिए एक हो रहें है

महागठबंधन पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा, 'जो लोग एक-दूसरे का मुंह देखने के लिए तैयार नहीं होते थे, वो देश के चौकीदार को हटाने के लिए एक हो रहें है। लेकिन ये चौकीदार बिना डरे, बिना रुके पूरी ईमानदारी से अपना काम करता रहेगा।' मोदी बोले- वो कहते हैं कि चौकीदार को पहले निकालो फिर हम लूट पाट करके गुजारा कर लेंगे। राजनीतिक स्वार्थ के लिए लखनऊ के गेस्ट हाउस का वो शर्मनाक कांड भी भुला दिया गया, मुजफ्फरनगर से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्या-क्या हुआ सब भुलाने की कोशिश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत