न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Hug Day Special : गले लगाकर प्यार जताना देता है अलग अहसास, जानें इससे जुड़ी खास बातें

वैसे जरूरी नहीं कि सिर्फ लवर्स ही हग करें, यह प्यार जताने का तरीका है, जो आप अपने से छोटे, बड़े, परिवार के किसी भी सदस्य को गले लगाकर जता सकते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Tue, 11 Feb 2020 12:50:28

Hug Day Special : गले लगाकर प्यार जताना देता है अलग अहसास, जानें इससे जुड़ी खास बातें

हग डे आपकी जिंदगी में रोमांस भरने की शुरुआत होता है. इसका मकसद एक-दूसरे के करीब आना ही नहीं है बल्कि इससे सेहत को भी कई फायदे होते हैं. एक शोध में सामने आया था कि जो लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत काफी बेहतर रहती है. यही नहीं इस वजह से लोगों का तनाव भी कम होता है. जब प्यार शब्दों से परे हो जाए और हम अपनी दिल की बात न बता पाएं तो बस एक हग से आप अपने लव वन को अहसास करा सकते हैं कि उसके लिए आपके दिल में कितना प्यार है। वैसे जरूरी नहीं कि सिर्फ लवर्स ही हग करें, यह प्यार जताने का तरीका है, जो आप अपने से छोटे, बड़े, परिवार के किसी भी सदस्य को गले लगाकर जता सकते हैं।

hug day,relationship tips,valentine day,valentine week,mates and me,interesting facts about hug  day

ध्यान रखें ये बातें

पहले आई कॉन्टेक्ट बनाए और थोड़ा मुस्कुराकर फिर हग करें। ध्यान रखें कि हग न ज्यादा टाइट हो और न ज्यादा लूज। कोशिश करें कि हग थोड़ा लंबा हो। पहले खुद हग लूज करने की पहल न करें। अपने रूमानी अहसास को जगाने के लिए आप अपने पार्टनर को हल्के से गले लगाकर प्यार करें और उन्हें बिना कुछ कहें जादू कि झप्पी दें। फिर देखें आपके पार्टनर की आंखों में आपके लिए प्यार ही प्यार होगा। कई शोधों में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि गले लगने से ना सिर्फ प्यार का अहसास होता है बल्कि अपनापन भी बढ़ता है और पॉजिटिव थॉट्स मन में आते हैं।

गले लगने के अलग अलग तरीके

अगर लवर्स टाइट हग करें तो इसका मतलब है कि वह एक-दूसरे से कभी दूर नहीं जाना चाहते हैं। वो अपने प्यार को कहीं जाने की इजाजत नहीं देते हैं। आपका लव वन या कोई खास आपके कंधे पर सिर रखकर गले लगता है तो यह सबसे अच्छा अहसास होता है। इसे स्लीपी शोल्डर हग कहते हैं। यहां पार्टनर यह जताना चाहता है कि वो खुद को आपकी बाहों में सुरक्षित महसूस कर रहा है। वहीं कॉमन हग कोई भी आपस में कर सकता है। दो दोस्त या फिर परिवार का सदस्य भी जब मिलते हैं तो अक्सर इस तरह गले मिलते हैं। दरअसल यह एक औपचारिकता होती है। इस तरह गले मिलते समय चेहरे पर एक हल्की-सी मुस्कान होती है।

hug day,relationship tips,valentine day,valentine week,mates and me,interesting facts about hug  day

हग के फायदे

इससे आप एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से समझ पाते हैं. अपने दिल की बातें शेयर करते हैं. एक शोध में यह बात पता चली है की हग करने से (गले लगने से) हमारे शरीर के खून में एक हार्मोन ऑक्सिटोसिन का स्त्राव होता है. जो हमारे बढ़े हुए रक्तचाप में कमी लाता है, जिस वजह से हम तनाव और घबराहट से बचे रहते है और हमारी दिमाग की शक्ति यानी याददाश्त बढ़ती है.दो प्यार करने वालों के लिए यह बहुत आवश्यक होता है कि वे एक-दूसरे पर भरोसा करते हों. इसलिए हग डे हमें यह मौका देता है कि हम इस दिन अपने चाहने वाले को गले लगाकर उसमें खुद के प्रति भरोसा पैदा करें.जब हमें कोई गले लगाता है तो हम एक प्रकार की सुरक्षा को अनुभव करते हैं. ऐसा आभास होता है जैसे वह शख्स हमारी सुरक्षा में हाजिर है और जरूरत पड़ने पर हमेशा हमारा साथ देगा.

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत