न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन टिप्स की मदद से बच्चों के लिए सही डे केयर का चुनाव

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते है जिससे आपको बच्चे के लिए सही डे-केयर को चुनने में मदद करेंगे।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 15 Feb 2020 3:44:27

इन टिप्स की मदद से बच्चों के लिए सही डे केयर का चुनाव

आज महिलाएं सासससुर के साथ रहना पसंद नहीं करतीं और न ही अपने कैरियर के साथ किसी तरह का समझौता करती हैं। उन्हें लगता है क्रेच तो हैं ही, जहां उन के बच्चे सुरक्षित रह सकते हैं। वहां उन के खानेपीने से ले कर खेलने, आराम करने और ऐक्टिविटीज सीखने तक का पूरा इंतजाम होता है। महिलाएं खुद से दूर और अंजान के पास बच्चे को भेजने से डरती है। उनके मन में बच्चे की सुरक्षा को लेकर कई सवाल आते है जो उन्हें असमंजस में डाल देते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते है जिससे आपको बच्चे के लिए सही डे-केयर को चुनने में मदद करेंगे।

tips to keep in mind before sending child to day care,sending child to day care,tips to follow to send child in day care,finding right day care,relationship tips,mates and me,parenting tips

डे केयर क्या है

डे केयर सेंटर को आप प्री नर्सरी या क्रेच कह सकते हैं। डे केयर सेंटर कामकाजी पैरेंट्स के लिए उनके बच्चों की दिन में देखरेख करते हैं। यह स्कूल जाने से पहले बच्चे की नींव रखने के समान है। डे केयर स्कूल या सेंटर में बच्चे दिनभर या दिन के कुछ समय के लिए रहते हैं। इसके जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी हैं। लेकिन अपने छोटे से बच्चे को अचानक अजनबियों के साथ छोड़ना माता-पिता के लिए आसान नहीं होता।

बच्चे की सुरक्षा

बच्चे की सुरक्षा पेरेंट्स के लिए सबसे पहले होती है। इसलिए बच्चे के लिए डे केयर में अपने बच्चे को भेजने से पहले जांच लें कि वह पूरी तरह से बच्चे के लिए सुरक्षित है या नहीं। बस इस बात का ध्यान रहे कि जिस डे-केयर में आप अपने बच्चे को भेज रहे हैं उसके पास लीगल लाइसेंस है या नहीं। बच्चे के लिए डे केयर में सीसी टीवी कैमरे हैं या नहीं । ये सभी बातें ध्यान से जांच लें।

हर दिन करें ये काम

औफिस से घर आने के बाद आप कितनी भी क्यों न थक गई हों, अपने बच्चे के साथ समय जरूर बिताएं। उस से बातें करें कि आज क्रेच में क्या किया, क्या खाया, क्या सीखा? वहां मजा आता है या नहीं? अगर बच्चा कुछ अजीब सा जवाब दे तो उसे हलके में न लें, बल्कि यह जानने की कोशिश करें कि बच्चा ऐसा क्यों कह रहा है।बच्चा जब क्रेच से वापस आए तो जरूर चैक करें कि उस के शरीर पर कोई निशान तो नहीं है। अगर है तो बच्चे से पूछें कि निशान कैसे पड़ा, साथ ही यह भी देखें कि उस का नैपी बदला गया है या नहीं। आप ने लंच में उसे जो खाने के लिए दिया था क्या उस ने वह खाया है या नहीं।

tips to keep in mind before sending child to day care,sending child to day care,tips to follow to send child in day care,finding right day care,relationship tips,mates and me,parenting tips

डे केयर की पूरी दिनचर्या के बारे में जान लें

बच्चे के लिए डे केयर में भेजने से पहले वहां की पूरी एक्टिविटी और दिनचर्या के बारे में जान लें। साथ ही बच्चे को कैसा खाना व पानी दिया जाता है इसकी भी जानकारी ले लें। खाने के गुणवत्ता की जांच करें। इसके साथ ही बच्चे को बच्चे के लिए डे केयर में भेजने के बाद भी समय-समय पर चेक करते रहें।

बच्चे की उम्र का रखें ध्यान-स्कूल के जैसे ही डे

केयर में भी बच्चों को डालने की एक उम्र होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बच्चे को मां और बाहर के लोगों को पहचानने का मौका देना चाहिए। पर ऐसा डेढ़ साल की उम्र के बाद ही करें क्योंकि इस उम्र तक बच्चा बोलना, चलना साथ ही थोड़ी समझ वाला हो जाता है। साथ ही बच्चे को 6 साल की उम्र तक ही वहां रहने दें। इसके बाद उसे डे-बोर्डिंग में डालना सही होगा। साथ ही बच्चा अनुशासन में रहना सीखता है।

जब करें क्रेच का चयन
बिजली व पानी की कैसी व्यवस्था है, बिस्तर साफ है या नहीं, बच्चे के खेलने के लिए किस तरह के खिलौने हैं, यह जरूर देखें।क्रेच हमेशा हवादार, खुला और रोशनी वाला होना चाहिए। यह भी देखें कि क्रेच में जो बच्चे का ध्यान रखती है वह कैसी है, बच्चों के प्रति उस का व्यवहार कैसा है। वहां आने वाले बच्चों के मातापिता से बात करें कि क्रेच कैसा है, वे संतुष्ट हैं कि नहीं, वे अपने बच्चे को कब से वहां भेज रहे हैं आदि।सस्ते व घर के पास के चक्कर में अपने बच्चे को किसी भी क्रेच में न रखें, क्योंकि वहां आप के बच्चे को रहना है, इसलिए कोशिश करें क्रेच साफसुथरा हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर