न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे को भी पड़ रही डिजिटल गैजेट्स की आदत, देने से पहले बरतें ये सावधानियां

अगर आप भी अपने बच्चों की डिजिटल गैजेट्स की आदत से परेशान हो गए हैं या इन्हें इससे बचाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Sep 2020 6:03:10

क्या आपके बच्चे को भी पड़ रही डिजिटल गैजेट्स की आदत, देने से पहले बरतें ये सावधानियां

हर पेरेंट्स के सामने आजकल एक बड़ी समस्या बन गई हैं बच्चों में डिजिटल गैजेट्स की आदत जिसके चलते वे एक लंबे समय तक अपनी आंखें गैजेट्स में गडोए रखते हैं जो उनके मानसिक विकास के साथ ही शारीरिक विकास में भी रूकावट का कारण बनता हैं। हांलाकि तकनिकी की मदद से बच्चे कई चीज सीख सकते हैं लेकिन उसके लिए जरूरी हैं इसका सही इस्तेमाल। अगर आप भी अपने बच्चों की डिजिटल गैजेट्स की आदत से परेशान हो गए हैं या इन्हें इससे बचाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत हैं।

बच्चों के शांत करने के लिए न दें गैजेट्स

अक्सर आजकल के मां-बाप बच्चों को मोबाइल, टैबलेट इसलिए दे देते हैं कि ताकि बच्चा इनमें बिजी रहे और वो अपने दूसरे काम कर सकें। बच्चों को परेशान होने से बचने के लिए गैजेट्स देने से ही उनमें इसकी आदत की शुरुआत होती है। बच्चे बाद में रोकर या जिद करके जब आपसे इन गैजेट्स की मांग करते हैं, तो आप उन्हें रोक नहीं पाते हैं। इसलिए शुरुआत से ही बच्चों को इस बात की आदत न डालें कि वो मोबाइल गेम्स या वीडियोज देखकर शांत होना सीख लें। बच्चों को शांत करने के दूसरे इनोवेटिव तरीके खोजें।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids and gadgets,limit on kids to use gadgets

गेम्स और वीडियोज का न लगाएं चस्का

बहुत छोटे बच्चों को गेम्स और वीडियोज की समझ नहीं होती है, मगर स्क्रीन पर रंगों और प्रकाश के लगातार परिवर्तन से उनका ध्यान बंट जाता है और वे खुश हो जाते हैं। जबकि थोड़ा बड़े होने पर जब वे वीडियोज और गेम्स को समझने लगते हैं, तब तक स्क्रीन वाले डिजिटल गैजेट्स की उन्हें आदत लग चुकी होती है। इसलिए शुरुआत से ही बच्चों को ऐसे गैजेट्स देकर उनको इसका चस्का न लगाएं।

बच्चों के सामने कम करें गैजेट्स का इस्तेमाल

याद रखें बच्चों के सबसे पहले टीचर उनके मां-बाप होते हैं। बच्चे अपने शुरुआती दिनों में ज्यादातर चीजें अपने मां-बाप और घर के अन्य सदस्यों से सीखते हैं। आजकल पेरेंट्स भी दिनभर अपने मोबाइल, सोशल मीडिया या लैपटॉप पर बिजी रहते हैं, जिसे देखकर बच्चे भी आपसे प्रेरित होते हैं। इसलिए अगर घर में कोई छोटा बच्चा है, तो ध्यान दें कि कम से कम उसके सामने इन गैजेट्स का इस्तेमाल तभी करें, जब बहुत जरूरी हो।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids and gadgets,limit on kids to use gadgets

एजुकेशनल एप्स से कराएं दोस्ती

बच्चे जब 5 साल की उम्र पार कर लें और स्कूल जाने लगें, तब आप धीरे-धीरे गैजेट्स से उनकी दोस्ती करा सकते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका ये है कि बच्चों के लिए इंटरनेट पर बहुत सारे स्टडी एप्स और एजुकेशनल वीडियोज पड़े हुए हैं। आप बच्चों को अपने स्कूल होमवर्क में और किताबी चीजों को समझने में इन वीडियोज और एप्स की मदद लेने की सलाह दे सकते हैं। मगर इसमें भी आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों के गैजेट्स के इस्तेमाल का समय तय करें।

बाहर खेलने पर दें जोर

आजकल के बच्चे अपने घर में रहकर गैजेट्स में उलझे रहते हैं, जिसके कारण उनमें मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और दूसरी समस्याएं होने लगी हैं। ऐसे में अगर आप बच्चों को इन बीमारियों से बचाना चाहते हैं, स्वस्थ रखना चाहते हैं और शरीर का बेहतर शारीरिक विकास चाहते हैं, तो उन्हें रोजाना 2 घंटे घर से बाहर पार्क या लॉन में खेलने के लिए कहें। बच्चे घर के अंदर रहकर इंटरनेट से जितना नहीं सीख सकते हैं, उससे ज्यादा चीजें वे बाहर जाकर दूसरे लोगों के साथ घुल-मिलकर सीख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर