न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सशक्त व्यक्तित्व का योगदान

हमारी सफलता में एक सशक्त व्यक्तित्व का बड़ा योगदान होता है। सवाल यह है कि व्यक्तित्व कैसा हो कि दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डाले। व्यक्तित्व का एक बड़ा हिस्सा आपका पहनावा, वेशभूषा और हाव भाव हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 May 2017 12:42:15

सशक्त व्यक्तित्व का योगदान

हमारी सफलता में एक सशक्त व्यक्तित्व का बड़ा योगदान होता है। सवाल यह है कि व्यक्तित्व कैसा हो कि दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डाले। व्यक्तित्व का एक बड़ा हिस्सा आपका पहनावा, वेशभूषा और हाव भाव हैं। किसी अनौपचारिक समारोह या पार्टी में आप 3-पीस सूट पहन कर जायेंगे तो नमूने लगेंगे और नमूने के साथ कोई भी सहज महसूस नहीं करेगा। इसी प्रकार किसी आधिकारिक मीटिंग में रंग-बिरंगी टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहनकर जायेंगे तो भी नमूने लगेंगे।

आप कहेंगे कि इतना तो सभी को ध्यान रहता है। बात काफी हद तक सही भी है। असल जिंदगी में ऐसे नाटकीय उदहारण कम ही मिलते हैं कि आफिस की मीटिंग में कोई लाल पीली कमीज में आए, लेकिन ऐसे उदाहरण जरूर मिलते हैं, जहां मौके की मांग और वेशभूषा के चयन में अच्छा खासा गैप रहता है। मई-जून की भयानक गर्मी में भी इंटरव्यू के लिए टाई लगाये, पसीने में तर-बतर लोग आपको मिल जायेंगे। सही वेशभूषा क्या है,इसका कोई परम सत्य जैसा उत्तर नहीं हो सकता।

how a great personality is a good thing,benefits of god personality,how a personality makes an impact on others

किस उद्देश्य से जा रहे हैं, किससे मिलने जा रहे हैं, सन्दर्भ क्या है इत्यादि ऐसे अनेक कारक हैं, जो यह तय करते हैं कि अमुक ड्रेस ठीक है या नहीं। अब सवाल यह कि कैसे पता लगे कि सही ड्रेस क्या है। कल्पना करने की कोशिश करें कि जहां आप जा रहे हैं, वहां लोगों की वेशभूषा क्या होगी। जिससे मिलने जा रहे हैं, वह कैसी ड्रेस में होगा। यदि वह व्यक्ति पदवी में बड़ा है तो आपकी वेशभूषा उसके बराबर या उससे अधिक फॉर्मल होनी चाहिए। यदि आप पदवी में छोटे लोगों से मिलने जा रहे हैं, तब आप थोड़ा सा कैजुअल भी हो सकते हैं। दूसरी बड़ी जरूरी चीज यह है कि कपड़े साफ हों, भली-भांति प्रेस किये हुए हों। बहुत ढीले या बहुत कसे कपड़ों में आप एक सफल, सकारात्मक और दमदार व्यक्ति नहीं लगेंगे।

एक और बात जो शायद सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण है, वह यह कि आत्मविश्वास के साथ लोगों से मिलें। चुप-चाप और गुम-सुम रहने वाले को कोई पसंद नहीं करता। सबके जीवन में अपनी-अपनी समस्याएं होती हैं। यदि किसी और से मिल कर कुछ सकारात्मक ऊर्जा मिलती है तब तो ठीक है, पर यदि कोई दुनिया से नाराज, कोने में मुंह लटकाए खड़ा है तो उसके विचारों की गहरायी जानने के लिए किसी के पास न तो समय है और न ही इच्छा।

आखिर में, वेशभूषा के बारे में कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखें और फिर ज्यादा न सोचें। कपड़ों का महत्त्व बहुत है, पर एक सीमा से अधिक नहीं। जो कुछ भी पहना हो, अपनी ऊर्जा, अपने आत्मविश्वास और अपने चार्म को हमेशा अपने साथ रखें

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत