न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना में बच्चों को करें स्कूल के लिए तैयार, आदते में डालें ये 5 काम

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बच्चों को स्कूल के लिए तैयार कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Feb 2021 5:40:07

कोरोना में बच्चों को करें स्कूल के लिए तैयार, आदते में डालें ये 5 काम

कोरोनाकाल जारी हैं जिसमें काफी लंबे समय से स्कूल बंद थे जो कि बच्चों के विकास का सबसे महत्वपूर्ण जरिया हैं। हांलाकि अब एहतियात बरतते हुए स्कूल खोले जा रहे हैं और बच्चों की सुरक्षा के समुचित उपाय किए जा रहे हैं। लेकिन इसी के साथ ही पेरेंट्स की भी जिम्मेदारी हैं कि अपने बच्चों में कुछ ऐसी आदतें विकसित की जाए जो इस कोरोनाकाल में उन्हें फायदा पहुंचाने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बच्चों को स्कूल के लिए तैयार कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में।

वाटर बॉटल जरूर दें

बच्चों के लिए पानी की खतरनाक हो सकती है। आजकल स्कूलों में वाटर कूलर और सिंगल यूज कप आदि की सुविधाएं होती हैं, जिसके कारण बहुत से मां-बाप बच्चों के लिए वाटर बॉटल को जरूरी नहीं समझते हैं। मगर देखा जाता है कि बच्चे वाटर कूलर या डिस्पेंसर तक जाकर बहुत कम पानी पीते हैं। कम पानी पीना उनके मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इसलिए बच्चों को अपनी तरफ से वाटर बॉटल दें और उन्हें हिदायत दें कि वो स्कूल के दौरान कम से कम 2 बॉटल (एक से डेढ़ लीटर) पानी जरूर पी लें।

parenting tips,parenting tips in hindi,child habits in corona,child at school

हाथ धोने की डलवाएं आदत

स्कूली बच्चों को हाथ धोने की आदत डलवाना बहुत जरूरी है। स्कूल के दौरान बच्चों का संपर्क ऐसी बहुत सारी चीजों से होता है, जिनमें बैक्टीरिया और वायरस हो सकते हैं। इसलिए बच्चों को यह आदत डलवाएं कि वो स्कूल में हर बार टॉयलेट जाने के बाद, खाना खाने से पहले, पेशाब करने के बाद हाथ को साबुन या हैंड वॉश से जरूर धोएं। अगर बच्चे को हैंड वॉश से हाथ धोने में किसी तरह की परेशानी आती है, तो उसे हैंड सैनिटाइजर दें और इसे इस्तेमाल करना बताएं।

लंच और ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजें बनाएं

बच्चों के लिए लंच और ब्रेकफास्ट दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। जल्दबाजी में कई बार बच्चे ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं, जो कि उनकी सेहत के लिए बहुत गलत आदत है। इसलिए बच्चों को रोजाना ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजें खिलाएं। इसके साथ ही उन्हें लंच में भी कुछ हेल्दी खाना पैक कर के दें। ध्यान दें कि बच्चे का ब्रेकफास्ट हैवी और लंच थोड़ा लाइट होना चाहिए। इससे बच्चे को स्कूल में नींद नहीं आएगी और उसमें एनर्जी बनी रहेगी।

parenting tips,parenting tips in hindi,child habits in corona,child at school

खेलना भी है जरूरी

बहुत सारे मां-बाप बच्चों को सिर्फ पढ़ाई करने के लिए ही डांटते-डपटते रहते हैं। ऐसे मां-बाप मानते हैं कि पढ़ाई से ही बच्चा बड़ा होकर सफल व्यक्ति बन सकता है। मगर यह सनक बच्चे का वर्तमान और भविष्य दोनों खराब कर सकती है। छोटे बच्चों के लिए खेल-कूद पढ़ाई के जितना ही जरूरी है और विज्ञान की मानें तो पढ़ाई से भी ज्यादा जरूरी है। खेल-कूद से बच्चों का शरीर एक्टिव रहता है, जिससे उनके शरीर के अंगों का विकास बेहतर होता है और वो स्वस्थ रहते हैं। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद के लिए भी थोड़ा समय दें।

बच्चों को जल्दी सुलाएं

बच्चों के लिए जितना जरूरी पढ़ाई और खेलकूद है, उतनी ही जरूरी पर्याप्त नींद है। आमतौर पर बच्चों के स्कूल सुबह होते हैं, जिसके कारण उन्हें जल्दी उठना पड़ता है। ऐसे में बच्चे अगर रात में देर से सोएंगे, तो उनकी नींद पूरी नहीं हो पाएगी। मगर 13 साल से छोटे बच्चों के लिए 9-10 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। इसलिए बच्चों को रात में जल्दी सुलाएं, ताकि उनकी नींद पूरी हो। आपको बता दें कि बच्चों के शरीर का ज्यादातर विकास नींद की अवस्था में ही होता है। इसलिए उनके लिए सोना बहुत जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर