Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों को अपनाकर आप भी बना सकतें है अपने रिश्ते को खूबसूरत और मजबूत

आइए जानते हैं किन तरीकों से आप अपने रिश्ते में अपने पार्टनर को स्पेस दे सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Dec 2017 12:35:13

इन तरीकों को अपनाकर आप भी बना सकतें है अपने रिश्ते को खूबसूरत और मजबूत

हर इंसान को अपनी आजादी प्यारी होती है, चाहे वह पति-पत्नी हों, बुजुर्ग या फिर बच्चे ही क्यों न हों। क्योंकि, कोई भी रिलेशनशिप सिर्फ प्यार से नहीं चलता, बल्कि उसे चलाने के लिए कई ऐसी चीजें हैं जो मायने रखती हैं। जिसमें एक है रिश्ते में स्पेस देना, क्योंकि जरूरत से ज्यादा रोक-टोक रिश्ते में दरारें पैदा कर सकती हैं। खासतौर से शादीशुदा जिंदगी में स्पेस का होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि, एक-दुसरे की पसंद, नापसंद और खासकर उसके निजी स्वतंत्रा का ख्याल रखना बेहद मायने रखता है। अगर आप अपने पार्टनर पर हमेशा नजर रखेंगे तो वो रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगा। तो अगर आप अपने रिश्ते को ज्यादा समय तक बनाएं रखना चाहते हैं तो एक-दूसरे को स्पेस जरूर दें। आइए जानते हैं किन तरीकों से आप अपने रिश्ते में अपने पार्टनर को स्पेस दे सकते हैं।
couple goals,give space to your partner,relationship,mates and me * ज्यादा दखलअंदाज़ी न दें : किसी भी रिलेशन में ज्यादा दखलअंदाज़ी रिश्ते को ख़राब कर सकती हैं, खासकर पति-पत्नी के रिश्ते को। ऐसे में अपने पार्टनर को समय दें, साथ ही उनकी जिंदगी में ज्यादा ताक-झाक या रोका-टोकी न करें। ऐसे में यह भी सही नहीं है कि पार्टनर को अकेला छोड़ दिया जाये, लेकिन उसे उसकी सोच को कायम रखने के लिए सोचने का मौका जरूर दें।

* अपनी भावनाओं को समझें
: अगर आप अपने रिश्ते में एक-दूसरे को स्पेस देना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपनी भावनाओं के बारे में सोचना चाहिए। आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए आप अपने पार्टनर से क्या चाहते हैं। अगर आपको अपनी भावनाओं के बारे में पता होगा तो आप अपने पार्टनर को स्पेस दे पाएंगें और आपका रिश्ता भी अच्छा रहेगा।

* नकारात्मक भाव न पनपने दें : अपने साथी को हमेशा उसकी गलतियां बताने में न रहें। क्योंकि, इससे कभी- कभी आपकी सही बात भी गलत लगने लगती है। ऐसा हस्तक्षेप के कारण होता है, क्योंकि इससे नकारात्मक भाव जैसे जलन, शक और एक-दूसरे के प्रति ईमानदार न होने जैसी सोच दिलों में घर कर जाती हैं।

* अपने प्यार को दिखाएं : अगर आप अपने पार्टनर को अपना प्यार दिखाएंगें तो वो आपको लेकर इंसिक्योर महसूस नहीं करेंगे और आपको स्पेस देने से भी नहीं घबराएंगें। वैसे भी अपने रिश्ते को लंबे समय तक बनाएं रखने के लिए आपको अपने प्यार को दिखाना बेहद आवश्यक होता है। इससे आपका प्यार समय के साथ और गहरा होता जाएगा।

* असुरक्षा की भावना न होने दें : हर पति-पत्नी के बीच झगड़े की मुख्य वजह असुरक्षा और ईगो होता है। अगर आप अपने पार्टनर को प्रॉपर स्पेस देते है तो उसके मन में किसी भी प्रकार की असुरक्षा की भावना नहीं रहेगी और न ही आपके मन में रहेगी। आप दोनों हमेशा प्यार से रहें, हंसी-मजाक करें, लेकिन श़क के घेरे में लेकर हजार सवाल न पूछें। इससे सिर्फ झगड़ा ही होगा।

* अपने पार्टनर से अपने स्पेस के बारे में ध्यान से बात करें : अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको स्पेस नहीं दे रहा है तो आपको उसे बहुत प्यार से इस बात को समझाने की जरूरत है। कभी भी अपने स्पेस के बारे में अपने पार्टनर से बात करते वक्त आक्रामक नहीं हो, वरना आपका रिश्ता टूट सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology