न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी लग रहा हैं लॉकडाउन में नौकरी खोने का डर, जानें कैसे पाएं इससे छुटकारा

मानसिक तनाव की स्थिति से बाहर निकलना बहुत ज़रूरी है वरना तनाव अंतहीन हो सकता है। आइये जाने क्या करें ऐसी परिस्थितियों में।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 20 May 2020 1:57:48

क्या आपको भी लग रहा हैं लॉकडाउन में नौकरी खोने का डर, जानें कैसे पाएं इससे छुटकारा

कोविड -19 को रोकने के लिए सरकार के देशव्यापी लॉकडाउन लगाने के बाद थमी हुई जिंदगी के बीच भारतीयोंं को सबसे ज्यादा डर नौकरी खोने का है।।इस वक्त दुनियाभर में कंपनियां अपने यहां काम करने वालों को बिना नोटिस के निकाल रही हैं। ऐसे में हम सभी के डर और हमारी घबराहट जायज़ हैं। इस बीच चिंता, डर, अकेलेपन और अनिश्चितता का माहौल बन गया है और लोग दिन-रात इससे जूझ रहे हैं। मानसिक तनाव की स्थिति से बाहर निकलना बहुत ज़रूरी है वरना तनाव अंतहीन हो सकता है। आइये जाने क्या करें ऐसी परिस्थितियों में।

fear of losing job,lockdown,covid 19,coronavirus,mates and me,relationship tips

अपने वर्कप्लेस से क्लैरिटी मांगें

हम इंसानों को डर अक्सर उन्हीं चीज़ों और बातों से लगता है जिनके बारे में हमें पता नहीं होता। अनिश्तिता वाकई बहुत डरावनी होती है। ‘आगे क्या होगा’, ‘क्या बाकी कंपनियों की तरह हमें भी निकाला जाएगा’, ‘सैलरी मिलेगी या नहीं’ ऐसी बातें हमें लगातार डराती हैं। इसीलिए ज़रूरी है कि अपने वर्कप्लेस में अधिकारियों से बात करें। उनसे कंपनी की पॉलिसी और वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगें। ये आपका हक़ है और अधिकतर कंपनीज अपने कर्मचारियों को सही और असल कंडीशन बताने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

खुद से यह सवाल करें

पहले इस बात को समझें कि आपको ऐसा क्यों लग रहा है? क्या आपने लोगों से इस प्रकार की बातें सुनी हैं? क्या आप खुद अपने आपको अन्य लोगों से कम समझते हैं? पहले खुद से यह सवाल करें और जवाब तलाशने की कोशिश करें।अपने साथ काम करने वाले लोगों से इस बारे में बात करें और चीजों को समझने की कोशिश करें। अगर ऐसी कोई बात नहीं है, तो आपको अपनी चिंता को शांत करना होगा। बेवजह चीजों के बारे में जरूरत से ज्यादा न सोचें।ऐसे समय में सकारात्मक बने रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। नकारात्मक चीजों से जितना हो सके, उतना दूर रहें। शांत रहें। उसके लिए व्यायाम या योग करें। गहरी सांस लेने व छोड़ने से जुड़े व्यायाम करें। मन को शांत रखने वाले कई वीडियो आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे।

fear of losing job,lockdown,covid 19,coronavirus,mates and me,relationship tips

बजट बनाएं और उसका पालन करें

हममें से बहुत से लोगों की आदत होती है कि हम सबसे बुरी कंडीशन ही इमेजिन करते हैं। इसलिए जब आपको लगे कि बुरा होने वाला है, उसे बेहतर बनाने की कोशिश करें। अपने बजट को थोड़ा टाइट करें और पैसे बचाने की कोशिश करें। घर पर रहकर अगर आपके पैसे बच रहे हैं तो उसे सेव करें, आगे आपके काम आएंगे।

अपना काम करते रहें

इस वक्त हम सभी अपने-अपने घरों से ही काम कर रहे हैं। वर्तमान इकॉनोमी को देखते हुए सबसे अच्छा तरीका होगा कि आप अपने काम को करते रहें। इस वक्त आपका काम आपकी पर्सनल ग्रोथ के साथ ही कंपनी की भी मदद कर सकता है।

सिर्फ जरूरत भर की ही खबरें पढ़ें और देखें

इस समय हम सभी घर पर हैं इसलिए 24 घंटे हम न्यूज़ और सोशल मीडिया से जुड़े रहते हैं। दुनियाभर की बहुत सी नेगेटिव ख़बरें हमें हर वक्त सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। इसीलिए कोशिश करें कि कम से कम ख़बरों में खुद को डुबोएं क्योंकि ये आपको फायदे से ज़्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब