न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह विकसित करें बच्चों में सोचने की क्षमता, मानसिक रूप से होंगे मजबूत

पेरेंट्स को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी कि बच्चों को किस तरह एक्टिव रखा जाए ताकि उनके सोचने की क्षमता को विकसित किया जा सकें और वे मानसिक रूप से मजबूत बने।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 3:39:27

इस तरह विकसित करें बच्चों में सोचने की क्षमता, मानसिक रूप से होंगे मजबूत

इस कोरोनाकाल में बच्चे घर पर कैद हैं। वे ना तो स्कूल जा पा रहे हैं और ना खेलने के लिए ज्यादा बाहर निकल पा रहे हैं। इसका बच्चों के मन और दिमाग पर बहुत बुरा असर पड़ रहा हैं। बच्चों में सोचने की क्षमता में कमी आने लगी हैं। ऐसे में पेरेंट्स को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी कि बच्चों को किस तरह एक्टिव रखा जाए ताकि उनके सोचने की क्षमता को विकसित किया जा सकें और वे मानसिक रूप से मजबूत बने। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से बच्चों के सोचने की क्षमता को समय के साथ बढ़ाया जा सकेगा।

parenting tips,parenting tips in hindi,child care tips,child thinking ability

पढ़ाई

बच्चों को समझाएं कि हमेशा पढ़ना कितना जरूरी होता है और आप उन्हें पढ़ाई के लिए समय-समय पर प्रोत्साहित करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं रहता है जिसके कारण आपको उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी हो जाता है। बच्चों की सोच में सुधार करने का ये एक महत्वपूर्ण और बेहतर कदम होता है। बच्चों को हमेशा उनकी पढ़ाई और उनकी किताबों से अवगत कराएं।

सवाल करें

आपके लिए अपने बच्चों से सवाल करना इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि इससे आपके बच्चे में बोलने और सोचने-समझने की झमता में वृद्धि होती है। ये एक तरीके का आपके बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य का व्यायाम है जो उन्हें सोचने के लिए एक्टिव करने की कोशिश करता है। आप उन्हें किसी कहानी वाली किताब को पढ़ने के लिए दें और फिर जब वो पढ़ लें तो आप उनसे उस कहानी के बारे में सवाल करें। ये बच्चों की सोच और समझ को बेहतर बनाने के साथ उनके स्तर को जांचने का भी एक बेहतर तरीका है।

parenting tips,parenting tips in hindi,child care tips,child thinking ability

नियमित रूप से अखबार पढ़ने की आदत डालें

अखबार पढ़ने की आदत बच्चे, बड़े या बुजुर्ग हर किसी के लिए अच्छे होते हैं। इससे बच्चों को दुनिया में क्या चल रहा है, कैसे चल रहा है और कई बड़ी खबर के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही उनके बोलने और पढ़ने की आदत भी बेहतर बनती है। इसके अलावा अगर आपका बच्चा रोजाना अखबार को पढ़ता है तो वो अखबार में पढ़ने वाली सभी चीजों के बार में सोचने की कोशिश करता है और उन्हें अच्छी तरह से समझता है।

जल्दबाजी न करें

अक्सर कुछ पैरेंट्स की आदत होती है कि वो बच्चों को कुछ सीखाने की कोशिश करते हैं और जब उनका बच्चा वो नहीं समझ पाता तो उन्हें इसका दुख होता है। जिसके कारण वो अपने बच्चे को मानसिक रूप से कमजोर समझने लगते हैं। जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं होता, हर बच्चे के सोचने और समझने की क्षमता अलग होती है, इसलिए आप अपने बच्चे के साथ जल्दबाजी न करें। बल्कि उन्हें पूरा समय दें कि वो क्या सोचेगा और क्या समझेगा। इससे आपका बच्चा बेहतर परिणाम दे सकता है। बच्चों को सोचने और समझने में थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए आप कोशिश करें कि कुछ भी सीखाने के बाद उन्हें अच्छी तरह से समझाएं और उन्हें समझने का मौका दें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब