न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर के साथ महसूस होने लगी है बोरियत, इन तरीकों से भरें रिलेशनशिप में रोमांस

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से पार्टनर के साथ महसूस होने वाली बोरियत दूर होगी और रोमांस बढ़ेगा। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 28 Sep 2019 4:33:18

पार्टनर के साथ महसूस होने लगी है बोरियत, इन तरीकों से भरें रिलेशनशिप में रोमांस

अक्सर देखा जाता हैं कि रिश्तों में एक समय के बाद लोग अपने पार्टनर से बोर होने लग जाते हैं। अब घडी-घडी पार्टनर तो बदल नहीं सकते हैं, लेकिन हां अपने रिश्तों में रोमांस जरूर भर सकते हैं। जी हां, ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ तरीकों को अपनाने की जिनकी मदद से रिश्तों में ताजगी आए और पार्टनर में रोमांस करने का जूनून आए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से पार्टनर के साथ महसूस होने वाली बोरियत दूर होगी और रोमांस बढ़ेगा। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

तारीफ करें

यह फीलिंग आपके रिश्ते में प्यार पैदा करती है। रिश्ते में एक लम्बा वक्त बीत जाने के बाद अक्सर देखने में आता है कि पति-पत्नी एक-दूसरे की तारीफ करना जरूरी नहीं समझते। अपने पार्टनर की तारीफ करने का मौका कभी भी हाथ से जाने न दें, भले ही वह आपके लिए छोटा सा काम क्यों न करें। इससे आपको भी अहसास होता है कि वाकई में आपका रिश्ता दूसरों से काफी अलग और खास है। अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ अच्छा काम कर रहा है और आप उसकी तारीफ करते हैं तो इससे उन्हें अच्छा तो लगता है ही, साथ ही इससे रिश्ता भी मजबूत होता है।

romance,boredom in life,mates and me,relationship,relations,couple,couples life

पुरानी यादें

अगर संभव हो तो उन पुराने पलों को रिक्रिएट करने की भी कोशिश करें, जैसे आप उन जगहों पर जाएं, जहां आप अपने रिश्ते के शुरूआती दौर में जाते थे या उन एक्टिविटीज को दोबारा करने का प्रयास करें, जिससे आपके बीच प्रेम का संचार होता था। जब भी आप दोनों को मौका मिले, आप अपने पार्टनर के साथ उन बीते हुए पलों को याद करें, जब आप दोनों मिलकर खूब हंसे हों या आपने एक अच्छा वक्त साथ में बिताया हो। इससे आप दोनों ही एक-दूसरे से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं।

छोटी-छोटी बातें

जरूरी नहीं है कि आप हर दिन कुछ नया ही करें। लेकिन आप सप्ताह या पंद्रह दिन में अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ अलग करने की कोशिश करें। आपके एक छोटे से सरप्राइज से आपके पार्टनर के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान छा जाएगी और फिर वह भी आपको खुश करने के लिए मौका ढूंढेगा। इस तरह, रिश्ते से रोमांस कभी गायब नहीं होगा। जिस तरह आप शादी से पहले या शादी के शुरूआती दिनों में एक-दूसरे के लिए कुछ व खास करने की कोशिश करते थे, उसी जुनून को अभी भी बरकरार रखें।

न बदलें आदतें

अमूमन समय के साथ लोगों की आदतें बदलने लगती हैं, लेकिन अपनी उन आदतों को बिल्कुल भी न बदलें, जो आपके रिश्ते को खुशनुमा बनाती हैं। जैसे-सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले अपने पार्टनर को किस करना या काम से लौटने के बाद उन्हें गले लगाना या आईलवयू बोलना। इस तरह की छोटी-छोटी हरकतों से आपके रिश्ते में हमेशा ही प्यार बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर