न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी लड़ाई का बच्चों पर पड़ रहा बुरा असर, जानें नुकसान

आईये जानते है कि माता-पिता के झगड़े का बच्चों पर क्या असर पड़ता है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 27 Jan 2020 4:59:37

आपकी लड़ाई का बच्चों पर पड़ रहा बुरा असर, जानें नुकसान

छोटी सी बात पर लड़ना-झगड़ना, विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंचना और फिर तलाक। कहने को तो यह पति- पत्नी के बीच का मामला है, लेकिन इससे बच्चों की जिंदगी बिखर जाती है। अपने बच्चों के सामने लड़ाई-झगड़ा करना उन सबसे बुरी चीजों में है जो हम एक पैरेंट्स के रूप में कर सकते हैं। इसका नतीजा बच्चों में असुरक्षा की भावना होती है। इसलिये हमें यह समझना बहुत जरूरी है कि हम कर क्या रहे हैं। पैरेंट्स का झगड़ा बच्चों पर इतना गहरा प्रभाव डालता है कि उनका शारीरिक, मानसिक विकास नहीं हो पाता। ऐसे बच्चे जीवन की सही दिशा से भटक कर बिगड़ रहे हैं। जो बच्चे हाथा-पाई और वाद-विवाद होते देखते हैं, उन्हें एंग्जायटी का अनुभव करते हैं, जो बाद में गुस्सा, उदासी या डर में बदल जाती है। अगर उस समय वे ज्यादा छोटे हैं, तो मनोवैज्ञानिक असर और भी ज्यादा बुरे होते हैं। आईये जानते है कि माता-पिता के झगड़े का बच्चों पर क्या असर पड़ता है।

fighting in front of children,impact of fight on children,mates and me,parenting tips,relationship tips,husband wife fights,fights impact on child

बच्चों में डर

नवजात शिशु अपने आसपास के लोगों के हाव-भाव को अवचेतन रूप से अपने दिमाग में दर्ज करने में सक्षम होते हैं, इनमें लोगों की आवाजें और इशारे भी शामिल होते हैं। ठीक वैसे ही जैसे वे अपने आसपास उनके प्यार को महसूस करते हैं। जब स्थिति तनावपूर्ण होती है, अगर आपकी आवाज़ में गुस्सा होता है और अगर आपका चेहरा आक्रामक है तो वे उसे भी महसूस कर सकते हैं।

आत्म-विश्वास में कमी

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि झगड़ा कितना “मामूली” है, एक तनावपूर्ण पारिवारिक माहौल में पलने-बढ़ने से बच्चे में गहरे भावनात्मक जख्म पैदा हो सकते हैं। क्योंकि ऐसे माहौल में चिंता और आत्म-विश्वास में कमी जैसी समस्याओं को बढ़ावा मिलता है। एक शांत माहौल, जहां बड़ों के झगड़ों में बच्चे शामिल नहीं होते हैं, उनके अच्छे विकास में मदद करता है।

fighting in front of children,impact of fight on children,mates and me,parenting tips,relationship tips,husband wife fights,fights impact on child

खुद को दोषी मानना

प्रीस्कूल चरण में बच्चे अभी इन झगड़ों की वजह नहीं समझ पाते हैं। उनकी ईगोसेन्ट्रिक सोच की वजह से उन्हें लगता है, वे ही लड़ाई की जड़ हैं। नतीजा यह होता है कि वे अपने मम्मी-पापा के आपसी झगड़े के लिए खुद को दोषी मानने लगते हैं।

असुरक्षा की भावना

हर बच्चे के रिएक्शन अलग-अलग होते हैं। कुछ ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे कोई समस्या ही नहीं है। लेकिन कुछ इतनी बुरी तरह सहम जाते हैं जैसे कुछ डरावना हो रहा है। जब तक उन्हें सुरक्षा का अहसास नहीं होता तब तक वे खुद को दुनिया से अलग-थलग कर लेते हैं।

जरूरतें छिपाने लगते हैं

आम तौर पर इस तरह की लड़ाई एक अस्थिर परिवार माहौल पैदा करती है। इस तरह के माहौल में बच्चा समझने लगता है कि छोटी-छोटी चीजें बहुत बड़ी मुसीबत पैदा कर सकती है। इस कारण बच्चे को लग सकता है कि उसे ही स्थिति को काबू में करना पड़ेगा। इतना ही नहीं, कोई समस्या न हो इसके लिए वे अपनी असली जरूरतें छिपाने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर