न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हर पति-पत्नी को सीखनी चाहिए राम-सीता से ये 5 बातें

उन्होने तो बस अपने कर्तव्य और अधिकारों को ठीक से समझा। जिससे थोड़े समय में ही वैवाहिक जीवन का सुख बहुत ज्यादा मिला। श्रीराम और सीता का रिश्ते को देखकर हमें भी कुछ बातें सीखनी चाहिए।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 01 May 2020 2:58:33

हर पति-पत्नी को सीखनी चाहिए राम-सीता से ये 5 बातें

कोरोना वायरस के वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के समय को बिताने के लिए रामायण का फिर से प्रसारण किया जा रहा है। हिंदू धर्म में रामायण का खास महत्व है। ऐसे में रोजाना रामायण देखने के बाद लोग इनके पात्रों से कुछ न कुछ जरूर सीख ले रहे हैं। रामायण के बारे में जानने के बाद कई लोगों को लगता है कि श्रीराम और सीता का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं था। उनके जीवन में सुख नहीं था, लेकिन ये बात गलत है। श्रीराम और सीता को भौतिक सुख जरुरत नहीं थी। उन्होने तो बस अपने कर्तव्य और अधिकारों को ठीक से समझा। जिससे थोड़े समय में ही वैवाहिक जीवन का सुख बहुत ज्यादा मिला। श्रीराम और सीता का रिश्ते को देखकर हमें भी कुछ बातें सीखनी चाहिए।

husband wife relation,relationship tips,ram sita relationship,relationship tips from ram sita,mates and me

पति-पत्नी एक-दूसरे का दें साथ

रामायण में सिर्फ श्रीराम को 14 सालों का वनवास मिला था। मगर फिर भी अपने पति के सम्मान व पत्नि धर्म को मानते हुए उन्होंने अपने पति श्रीराम के साथ वन जाने का निश्चय किया। वह उनके साथ जंगलों में भटकती हुई हर परिस्थिति में अपने पति के साथ रही। ऐसे ही आज के कपल्स को भी इनसे सीखे लेनी चाहिए। इससे ही रिश्ते में मजबूती और मिठास आती है। संकट आने पर एक- दूसरे का साथ देने से मुश्किलें आसान हो जाती हैं।

पैसा सब कुछ नहीं होता

हमेशा से राजसी सुविधाओं में रहीं माता सीता ने सारा सुख त्यागने में एक पल के लिए भी नहीं सोचा। अपने पति का साथ देना ही उनके लिए सर्वोपरि था। आजकल शादी करने से पहले लोग अपने पार्टनर का स्वभाव या उसकी अंतरात्मा में झांकने से पहले यह पता करना पसंद करते हैं कि लड़का कितना कमा रहा है?आगे चल कर वो इंटरनेशनल ट्रिप्स पर ले जा पाएगा या नहीं? यह सब देखने से पहले यह देखें की क्या विपरीत परिस्थितियों में वो आपका और आपके परिवार का साथ देगा? आपका जीवन भर सम्मान करेगा? उसका स्वभाव अपने परिवार के प्रति और लोगों के प्रति कैसा है? इसी के साथ राजसी ठाठ-बात हो या वन यानी कि बड़ा आलिशान बंगला हो या छोटा सा घर, अगर पति-पत्नी का एक-दसूरे के प्रति प्रेम और सम्मान अडिग है तो उनके वैवाहिक जीवन और खुशियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ सकता।

husband wife relation,relationship tips,ram sita relationship,relationship tips from ram sita,mates and me

पतिव्रता-पत्नीव्रता

रावण द्वारा सीता हरण के बाद भी माता सीता ने अपने पत्नि धर्म का अच्छे से पालन किया। श्रीराम से दूर होकर भी उनकी यादों के सहारे जीती रही। इसके साथ ही रावण द्वारा समझाने, धमकाने या लालच देने पर भी वह नहीं मानी। अपने पत्नि धर्म को निभाती रही। वहीं प्रभु श्रीराम ने भी अश्वमेघ यज्ञ के दौरान माता जानकी के न होने पर उनकी मूर्ति को अपने साथ बैठाया। उन्होंने भी सीता माता की अनुपस्थिति में दूसरा विवाह न कर अपना पति धर्म बखूबी निभाया। इसके साथ ही एक-दूसरे से दूर होने पर भी दोनों के प्यार में कोई कमी नहीं आई।

पत्नी का सम्मान और सुरक्षा सबसे पहले


रावण द्वारा माता सीता के हरण के उपरांत जितनी विचलित माता सीता थीं, उतने ही व्याकुल श्री राम भी थे। अपनी पत्नी के सम्मान के लिए उन्होंने युद्ध कर सभी राक्षसों का विनाश किया। माता सीता की सुरक्षा और सम्मान उनके लिए सर्वोपरि था। चाहते तो हनुमान जी माता सीता को वापस श्री राम के पास ले जा सकते थे, लेकिन श्री राम एक पति के रूप में अपनी पत्नी को बचाने के लिए प्रतिबद्ध थे। इसलिए रावण का वध उनके हाथों निश्चित था।

सारी अपेक्षाएं पत्नी से ही ना हों


रामायण कहती है कि पत्नी से ही सारी अपेक्षाएं करना और पति को सारी मर्यादाओं एवं नियम-कायदों से छूट देना बिल्कुल भी निष्पक्ष और न्यायसंगत नहीं है। पति-पत्नी का संबंध तभी सार्थक है जबकि उनके बीच का प्रेम सदा तरोताजा बना रहे। तभी तो पति-पत्नी को दो शरीर एक प्राण कहा जाता है। दोनों की अपूर्णता जब पूर्णता में बदल जाती है तो अध्यात्म के मार्ग पर बढऩा आसान और आंनदपूर्ण हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन