न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सभी के सामने बच्चों को डांटना नहीं मुनासिब, इन 5 तरीकों से पड़ता हैं बुरा प्रभाव

बच्चों को समझाने की जरूरत होती हैं लेकिन सभी के सामने बच्चों को डांटना मुनासिब नहीं होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 6:37:39

सभी के सामने बच्चों को डांटना नहीं मुनासिब, इन 5 तरीकों से पड़ता हैं बुरा प्रभाव

बच्चे चंचल स्वभाव के होते हैं जिनसे खेल-खेल में कुछ गलतियां हो ही जाती हैं। इसके लिए घर के बड़ों द्वारा बच्चों को डांट भी पड़ती हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि पेरेंट्स बच्चों को सार्वजनिक रूप से डांटते या उनपर चिल्लाते हैं जो कि सही नहीं हैं। जी हां, बच्चों को समझाने की जरूरत होती हैं लेकिन सभी के सामने बच्चों को डांटना मुनासिब नहीं होता हैं। सार्वजनिक रूप से बच्चों को डांटने पर इसका बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक क्षमताओं पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं।

आत्मसम्मान की कमी महसूस करते हैं बच्चे

अक्सर लोगों को लगता है कि बच्चों को सम्मान और आत्मसम्मान की समझ नहीं होगी इसलिए उन्हें कुछ भी बोल दो या कह दो तो उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है। आमतौर पर 3-4 साल की उम्र का होने तक बच्चों में आत्मसम्मान की भावना आनी शुरू हो जाती है। एक बार आत्मसम्मान की भावना आ जाने पर जब भी आप उन्हें सार्वजनिक रूप से किसी काम का दोषी ठहराते हैं, बुरा कहते हैं, डांटते हैं या मारते हैं, तो उन्हें मार से ज्यादा दुख अपनी बेइज्जती का होता है। अगर ये बार-बार होता रहा, तो बच्चे आत्मसम्मान की कमी महसूस करने लगते हैं। इसलिए बच्चों को सार्वजनिक रूप से डांटना, मारना, चिल्लाना नहीं चाहिए।

parenting tips,parenting tips in hindi,shouting on child,scold on children

भरोसा कमजोर होता है

मां-बाप का रिश्ता भले ही बच्चे से सबसे गहरा हो, लेकिन ये रिश्ता भी भरोसे की डोर से ही बंधा होता है। बच्चे अपने मां-बाप या अभिभावक के पास सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं क्योंकि उन्हें उनपर भरोसा होता है। ये भरोसा वक्त के साथ पैदा होता है। लेकिन जब कोई व्यक्ति बच्चों को सार्वजनिक रूप से डांटता, चिल्लाता या मारता है, तो इससे उस व्यक्ति के प्रति बच्चे का भरोसा टूटता है। ऐसे बच्चों के मन में ये बात आती है कि उनके अभिभावक उनकी इज्जत नहीं करते हैं।

बगावत की भावना आती है

बगावत असंतोष से पैदा होता है। और असंतोष का कारण कई बार बेइज्जती बनती है। अगर आप अपने बच्चों को दूसरों के सामने बुरा कहेंगे, उनकी बेइज्जती करेंगे, उन्हें डांटे या चिल्लाएंगे, तो इससे उनमें बगावत की भावना घर करने लगती है। बगावत की भावना का अर्थ है कि ऐसे बच्चों के मन में अपने अभिभावक के फैसलों के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत पैदा होती है। अगर बच्चे डर के मारे फैसले के खिलाफ नहीं भी खड़े हो पाते हैं, तो वो दूसरे तरीकों से इसका बदला चुकाते हैं जैसे- झूठ बोलना, धोखा देना, बिना बताए काम करना, कई बार जानबूझकर गलत काम करना।

parenting tips,parenting tips in hindi,shouting on child,scold on children

भावनात्मक रूप से कमजोर बनते हैं बच्चे

इस तरह के बच्चे जिन्हें अक्सर ही उनके मां-बाप सबके सामने बेइज्जत करते रहते हैं या डांटते-चिल्लाते हैं, भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाते हैं। भावनात्मक रूप से कमजोर होने का मतलब है कि ऐसे बच्चों की भावनाएं मरने लगती हैं और वो डांट या चिल्लाहट के आदी हो जाते हैं। इसकी एक बुरी बात यह भी है कि ऐसे बच्चे अपने ही अभिभावक की ठीक से इज्जत नहीं कर पाते हैं और मौका मिलने पर उन्हें परेशान करने की भी कोशिश करते हैं।

मानसिक क्षमताओं पर पड़ता है बुरा असर

अक्सर गुस्से में मां-बाप बच्चों को सबके सामने ही बुरा, गलत और खराब कहने लगते हैं। इस तरह की बातों से उन्हें लगता है कि बच्चे को गलती का एहसास होगा और वो सुधर जाएगा या गलती दोहराने से बचेगा। कई मामलों में तो सच में ऐसा हो जाता है लेकिन ज्यादातर मामलों में बच्चों को सार्वजनिक रूप से गलत, कमजोर, खराब कहने से उनके अवचेतन मन पर इसका बुरा असर पड़ता है। बार-बार कमजोर कहने से बच्चा सच में कमजोर हो जाता है, बार-बार चोर कहने से बच्चा सच में चोरी करने लगता है। इससे बच्चे की मानसिक क्षमताओं जैसे- याद करने, एकाग्रचित्त होने, सोचने और समझने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर