न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीको को अपनाकर ले अपने हनीमून का भरपूर आनंद

शादी नाटक, कॉमेडी और थोड़ी बहुत मुश्किलों से भरा एक अलग सा अनुभव होता है, जिसे लगभग सभी को अपने जीवन में करना ही होता है। हालांकि, इससे पहले की आप इन अगल-अलग जायकों का अनुभव करें...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Nov 2017 11:56:40

इन तरीको को अपनाकर ले अपने हनीमून का भरपूर आनंद

शादी नाटक, कॉमेडी और थोड़ी बहुत मुश्किलों से भरा एक अलग सा अनुभव होता है, जिसे लगभग सभी को अपने जीवन में करना ही होता है। हालांकि, इससे पहले की आप इन अगल-अलग जायकों का अनुभव करें, क्यों न इसके सबसे पहले और यादगार मौके, अर्थात हनीमून का कुछ रोमांटिक और खास तरीके से मज़ा उठाया जाए। शादी के बाद हनीमून पर जाना हर कपल की ख्वाहिश होती है। यह वह समय होता है जब घर और रिश्तेदारों से दूर होकर कपल्स को एक-दूसरे के करीब आने और समझने का मौका मिलता है। ऐसे में वे अपने हनीमून को लेकर पहले से ही रोमांचित रहते हैं। हर कपल को दांपत्य जीवन की इस सुखमय शुरूवात का पूरा आनंद लेना चाहिए और इसे रूमानी बनाना चाहिए। अगर आप भी हनीमून पर जाने की प्लानिंग बना रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

* कहां जाना है, सोचकर करें फैसला :

हनीमून पर कहां जाना है, इसका फैसला सोच-समझकर करें। जिस मौसम में जो जगह ज्यादा आरामदायक व खुशनुमा हो, वहीं जाएं। सुकून वाली जगह चुनें, जहां आप दोनों रिलैक्स कर सकें। ऐसा न हो कि ज्यादा एडवेंचर के चक्कर में पड़कर खुद को इतना थका लें कि बिस्तर पर जाते-जाते नींद ही आ जाए।

honeymoon mistakes,tips for perfect honeymoon,husband wife relationship,mates and me

* ऐडवैंचर टूअर न बनाएं :

अपने हनीमून टूअर को ऐडवैंचर टूअर न बनाएं। कई जोड़े अपने हनीमून टूअर को ऐडवैंचर टूअर बना लेते हैं। वे स्वयं को इतना थका लेते हैं कि बिस्तर पर जाते ही नींद के आगोश में चले जाते हैं, जिस से हनीमून का सारा मजा किरकिरा हो जाता है।

* रोमांटिक मूड में रहें :

हनीमून पर जाने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि आपको कोई भारी बातें नहीं करनी है जिससे आपके साथी का मूड खराब हो जाए। ज्यादा से ज्यादा रोमांटिक बातें करें और प्यार भरे गाने सुनें। एक दूसरे के ज्यादा से ज्यादा करीब आएं, अपने साथी को सरप्राइज दें और संभव हो तो अच्छे बैकग्राउंड संगीत के साथ कैंडल लाइट डिनर करें।

honeymoon mistakes,tips for perfect honeymoon,husband wife relationship,mates and me

* रोमांटिक डिनर प्लान करें :

हनीमून पर जब आप अपने साथी के साथ बीच पर या किसी रोमांटिक सी जगह पर कैंडल लाइट डिनर करते हैं, तो यह हनीमून को स्पेशल बना देता है। आप अपने पार्टनर के लिए ऐसा रोमांटिक डिनर सरप्राइज प्लान भी कर सकते हैं। डिनर को और भी स्पेशल बनाने के लिए अच्छे से तैयार हों और साथी के लिए डिनर के लिए कुछ और सरप्राइज भी रखें।

* दूसरे कपल्स को ज्यादा न देखें :

हनीमून पर अक्सर और भी कई जोड़े घूम रहे होते हैं। लड़कों को चाहिए कि वे दूसरी लड़कियों पर ज्यादा नजर डालने से बचें। यह बात उसकी जीवनसंगिनी को खटक सकती है। लड़कियों से भी कुछ ऐसी ही अपेक्षा की जाती है। एक बात और ध्यान देने लायक है। लड़कियों को भी यह बात समझनी चाहिए उसका पति अभी-अभी ही बैचलर लाइफ से बाहर आया है। ऐसे में उसकी आदतें पूरी तरह बदलने में थोड़ा वक्त लग सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत