न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दूर रहकर भी भाई-बहन इस तरह बनाए अपने रिश्‍ते को मजबूत

कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि पढ़ाई या अन्य कारणों की वजह से भाई-बहन को दूर होना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Sep 2020 5:03:59

दूर रहकर भी भाई-बहन इस तरह बनाए अपने रिश्‍ते को मजबूत

एक व्यक्ति जब से पैदा होता हैं अपने जीवन का सबसे ज्यादा समय वह भाई-बहन के साथ बिताता हैं। पूरा दिन पेरेंट्स से ज्यादा समय भाई-बहन के साथ ही गुजरता हैं। उन्हीं के साथ खेलना तो उन्हीं से लड़ना लगा रहता हैं। ये दिन ही आगे चलकर सुनहरी यादों में तब्दील होते हैं। लेकिन कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि पढ़ाई या अन्य कारणों की वजह से भाई-बहन को दूर होना पड़ता हैं। लेकिन दूरी को इस पर हावी ना होने दे और अपने इस रिश्ते को मजबूत बनाने के प्रयास करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बताने जिनकी मदद से दूर रहकर भी भाई-बहन अपने रिश्‍ते को मजबूत बनाए रखेंगे।

नियमित बातचीत

ई-मेल, मैसेज आदि चीजें चलती रहती हैं, लेकिन नियमित रूप से बातचीत किसी भी रिश्ते को मजबूती प्रदान करती है। खाली समय मिलने पर फोन से अपने भाई और बहन से बातचीत कर आप पुरानी बातें और समय के अलावा मस्ती-मजाक के बारे में बात कर सकते हैं। सप्ताह में एक या दो बार बात करने की योजना आप बना सकते हैं। वीडियो कॉलिंग एप की मदद से भी आप बातचीत करते हुए उनसे (Siblings) से जुड़े रह सकते हैं। इससे आपके रिश्ते हमेशा बने रहेंगे।

relationship tips,relationship tips in hindi,brothers and sisters relationship,strong relationship

छुट्टियों साथ में बिताएं

आमने-सामने बैठकर बात करने पर हर रिश्ते में एक मजबूती आती है। छुट्टियों में मौका मिलते ही आप अपने सिब्लिंग्स से मिलने की योजना बनाकर उनसे मिलने जा सकते हैं। वहां जाकर आप ज्यादा क्वालिटी समय बिता पाएंगे। इससे रिश्ते हमेशा अटूट बने रहेंगे। कभी आप जाएं और कभी उनको अपने पास बुलाएं। इससे पता ही नहीं चलेगा कि आप दूर हैं।

परेशानियों को साझा करें

कई बार ऐसा होता है कि छोटे भाई और बहन अपने बड़े भाई से बातें शेयर करने से डरते हैं लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। कोई भी समस्या आए, तो उसे शेयर करना चाहिए। आप घर से दूर हो और बड़ा भाई या बहन घर में है, तो जरुर आपकी समस्या का कोई न कोई हल निकालने का प्रयास वह करेंगे।

relationship tips,relationship tips in hindi,brothers and sisters relationship,strong relationship

पारिवारिक ब्लॉग बनाएं

परिवार का एक ब्लॉग बनाएं और हर सदस्य को सप्ताह में एक पोस्ट उसमें लिखने के लिए कहें। छह महीने या एक साल, जब तक आप भाई-बहन से मिल नहीं पाते, तब तक इस तरह से करीब रहने का प्रयास करें। आपके लिखने की बारी आए तो आपके जीवन में क्या चल रहा है उसके बारे में बताएं। चित्र या वीडियो पोस्ट करें। वर्ष के अंत में आप सभी भाई-बहनों के पास पीछे मुड़कर देखने के लिए इस ब्लॉग में बहुत कुछ होगा।

घूमने के लिए साथ जाएं

साल में एक बार घूमने का प्लान बनाकर एक साथ जा सकते हैं। दूसरों के साथ कम्पनी बनाकर जाने से अच्छा खुद के परिवार के साथ ही ऐसा किया जाए। घूमने के लिए भाई-बहन के अलावा माता-पिता (Parents) को भी लेकर जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 हजार पुलिसकर्मी और 200 CCTV कैमरे तैनात
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 हजार पुलिसकर्मी और 200 CCTV कैमरे तैनात
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत