Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर के साथ नहाने के फायदे

किसी भी रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी है की आप दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 25 Oct 2017 4:06:09

पार्टनर के साथ नहाने के फायदे

किसी भी रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी है की आप दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। लेकिन बहुत से कपल ऐसे होते है जो एक दूसरे को अपना समय नहीं दे पाते है और कुछ दिनों के बाद उनके रिश्ते में दरार पैदा हो जाती है। रिश्ते में सेक्स ही इतना मायना नहीं रखता है, जितना कि आप दोनों का एक साथ समय बिताना। एक दूसरे के करीब आने के वैसे तो कई बहाने हैं लेकिन हम आपको एक आसान टिप्स यहां बता रहे हैं। इसके लिए आप अपने पार्टनर के साथ नहायें। ऐसा करने से न सिर्फ आपका टाइम बचेगा बल्कि इससे और भी कई फायदे हैं। आइये जानते हैं अपने पार्टनर के साथ नहाने से होने वाले फायदों के बारे में।

* रोमांस :

एक साथ शावर के नीचे नहाने से आपका रोमांस लेवल भी बढ़ जाता है। ऐसे समय में आपको अपने पार्टनर के और करीब आने का मौका मिल जाता है। माहौल को और ज्यादा रोमांटिक बनाने के लिए आप आस पास कैंडल जला सकते हैं और एसेंशियल ऑयल से पूरे बाथरूम को खुशनुमा बना सकते हैं।

* फोरप्ले :

बाथरूम में अपने पार्टनर के साथ नहाने के समय को आप फोरप्ले की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए धीरे धीरे एक दूसरे के कपड़े उतारें और शरीर के हर अंगों पर किस करें। थोड़ी ही देर ऐसा करने से आप दोनों का सेक्स का मूड बन भी बन सकता है और फिर आप ऐसे पलों को खुल कर आनंद उठा सकते है।

* सफाई :

जब आप अकेले नहाते हैं तो आपका हाथ शरीर के हर हिस्से में नहीं पहुंच पाता है और इसी वजह से कई लोग पीठ की सफाई ठीक से नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जब आप अपने पार्टनर के साथ नहायेंगे तो ऐसी कोई दिक्कत नहीं होगी और आप दोनों एक दूसरे के शरीर के हर हिस्से को अच्छे से साफ़ कर लेंगे।
relationship,mates and me,partner,bath,romance * मजेदार बनाए :

प्यार भरी छेड़छाड़ से आप नहाने जैसे बोरिंग काम को भी इंटरेस्टिंग बना सकते हैं। नहाते वक़्त मस्ती करें। एक दूसरे के ऊपर पानी फेंके या एक दूसरे के बालों में शैम्पू करें।

* डेटिंग :

बाहर किसी महंगे रेस्टोरेंट में डेट पर जाने से अच्छा है कि आप अपना डेट वेन्यू बाथरूम में ही फिक्स करें। बाथरूम को अच्छे से सजा लें और फिर जितना टाइम हो सके उसमें अपने पार्टनर के साथ बिताएं। इससे प्राइवेट जगह आपको पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिल सकती है।

* बचत :

पानी का एक-एक बूंद महत्वपूर्ण होता है और जैसा कि हम सभी जानते हैं हमारे देश में पानी की बहुत किल्लत है। इसलिए पानी की बचत करना बहुत ज़रूरी हो जाता है। दुनिया में सबसे ज़्यादा पानी की बर्बादी लोग नहाते वक़्त ही करते हैं। ऐसे में जब दो लोग एक दूसरे के साथ नहाते हैं तो पानी कम खर्च होता है और समय भी बर्बाद होने से बचता है।

* रिश्ते की मजबूती :


एक साथ नहाने से पता चलता है कि आप एक दूसरे के साथ बिल्कुल कम्फ़र्टेबल हो गए हैं। यह आपके रिश्ते की मजबूती को भी दर्शाता है। इससे पता चलता है कि आपके बीच में कोई दीवार नहीं है और आप एक दूसरे में घुल-मिल गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology