Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Father's Day Special : अपने हाथों से कुछ स्पेशल बना पिता को दें सरप्राइज, जानें Recipe

आइए जानते हैं कुछ आसान रेसिपीज के बारे में जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं..

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jun 2020 6:04:33

Father's Day Special : अपने हाथों से कुछ स्पेशल बना पिता को दें सरप्राइज, जानें Recipe

साल भर तो हम अपने पापा को प्यार करते ही हैं, लेकिन फादर्स डे की बात तो कुछ अलग ही है। इस बार फादर्स डे 21 जून को है। इस खास मौके पर आप उन्हें कुछ गिफ्ट तो देंगे ही लेकिन कही बाहर डिनर के लिए नहीं ले जा सकेंगे इसलिए आप उनके लिए अपने हाथों से कुछ बनाएं। आइए जानते हैं कुछ आसान रेसिपीज के बारे में जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं..

fathers day recipe,fathers day 2020,hunger struck,food,khana khazana,matka kulfi 1. मटका कुल्फी

आवश्यक सामग्री
कप दूध
1 कप क्रीम
1 कप कंडेंसड मिल्क
1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
1/4 कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स
1 टेबलस्पून केसर दूध
2 मटके

विधि -
- इसके लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में दूध डालकर गरम करने के लिए रख दें। अब क्रीम और फिर कंडेंसड मिल्क डालकर चलाते हुए पकाएं।

- इसके बाद जब दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। अब दूध के आधा रह जाने पर इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर गैस बंद कर दें।

- इसके बाद जब दूध पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब मिश्रण को मटकों में डालकर सिल्वर फॉयल से कवर कर दें।

- अब 7-8 घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें। इसके बाद फ्रिज से मटकों को निकाल लें और लीजिये तैयार है मटका कुल्फी
fathers day recipe,fathers day 2020,hunger struck,food,khana khazana,matka kulfi 2. जामुन की आइस क्रीम

सामग्री -
4 चम्‍मच काली जामुनबीज निकले हुए
2 1/2 लो फैट मिल्‍क
2 चम्‍मच कार्न फ्लोर
1 चम्‍मच शुगर फ्री या अन्‍य कोई शक्‍कर का विकल्‍प.

बनाने की विधि -
- जामुन की आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले कार्न फ्लोर और आधा कप दूध एक कटोरे में मिक्‍स करें और किनारे रख दें।

- अब इसके बाद बाकी का बचा दूध एक नॉन स्‍टिक पैन में मध्‍यम आंच पर लगभग 4 मिनट तक गरम कीजिये।


- अब इसी दूध में कार्न फ्लोर मिल्‍क वाला मिश्रण चलाते हुए मिलाइये और इसे 4 मिनट तक पकाना है, फिर इसे किनारे रख दीजिये।अब जब यह दूध ठंडा हो जाए तब इसमें जामुन और शक्‍कर मिलाइये।

- इसके बाद इस मिश्रण को एक एल्यूमीनियम कंटेनर में डालें और इसे एल्यूमीनियम फौइल से ढंक कर फ्रिजर में 6 घंटे के लिये रख दें।

- अब इस मिश्रण को निकालकर ब्‍लेंडर में डाल कर स्‍मूथ बनाइये और फिर इसे उसी एल्यूमीनियम कंटेनर में वापस भर दीजिये।

- इसके बाद एल्यूमीनियम फौइस से कवर करके फ्रिजर में 10 घंटों के लिये जमने के लिये रख दें।अब 10 घंटे के बाद इसे निकालिये और सर्व कीजिये। हम यकीन से कह सकते हैं यह आपको बड़ी अच्छी लगने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology