न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'तिल मावा गजक' से करें मकर संक्रांति की शुरुआत, घर पर ही होगी तैयार #Recipe

आज हम आपके लिए 'तिल मावा गजक' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Jan 2020 3:51:16

'तिल मावा गजक' से करें मकर संक्रांति की शुरुआत, घर पर ही होगी तैयार #Recipe

मकर संक्रांति का त्यौंहार आने वाला है जो कि पतंगबाजी के साथ ही तिल के व्यंजनों के लिए भी जाना जाता हैं। मकर संक्रांति की शुरुआत तिल की मिठाई से ही होनी चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए 'तिल मावा गजक' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

मावा - 250 ग्राम
तिल - 1 कप
चीनी का बूरा (पाउडर) - 200 ग्राम
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
काजू/पिस्ता - 4-5 (बारीक कटे)

til mawa gazak recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

- तिल मावा गजक बनाने के लिए सबसे पहले तिल को कढाई में डालकर आंच पर चढ़ाएं। चमचे से तिल को चलाते हुए बेहद हल्का भूरा होने तक भून लें। ध्यान दें कि अच्छे से भुन जाने के बाद तिल थोड़ा फूला-फूला लगेगा। अब इस तिल को एक साफ सूखी प्लेट में निकाल लें।

- कढाई में 1 चम्मच घी डालकर पिघला लें और इसमें खोया (मावा) को तोड़कर अच्छे से डाल लें। अब हलकी आंच पर इस चमचे से चलाते हुए तब तक भूनें जब तक ये हल्का पिंक नहीं होने लगता है। जब ये अच्छे से भून जाए तब इसमें चीनी का बूरा डालकर तब तक चमचे से चलाते हुए मिलाएं जब तक चीनी और खोया अच्छे से पिघल कर मिक्स न हो जाएं। अब इसमें ऊपर से भुना हुआ तिल और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। इसके चमचे से लगातार चलाते हुए कम से कम दो मिनट तक मद्धम आंच पर पकाएं।

- अब आंच को बंद कर दें और इस मिक्सचर को थोड़ा ठंडा होने दें। अब एक थाली में घी लगाकर थाली को चिकना कर लें। इसके बाद कुछ हद ठंडे हो चुके मिक्सचर को थाली में डालकर अच्छे से फैला लें। चाहें तो बेलन पर थोड़ा सा घी लगाकर हलके हाथ से इस मिश्रण को बेल लें ताकि ये एकसार हो जाए।

- इसके बाद कतरे हुए मेवे ऊपर से लगाकर इसे गार्निश करें। हलके हाथ से इन मेवों को मिश्रण में दबा दें। अब इन्हें मनचाहे आकार में काट लें। इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि ये सेट हो जाए।

- लीजिए तैयार हो चुकी है आपकी तिल मावा गजक। चाहें तो इसे डिब्बे में भरकर मकर संक्रांति के लिए रख दें और चाहें तो तुरंत खा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म