बच्चों की अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं हेल्दी ब्रेकफास्ट। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए सूजी बेसन चीला बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा। यह स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होगा और बच्चों को पूरे दिन की एनर्जी प्रदान करेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
सूजी - 1/2 कप
बेसन - 1/2 कप
दही - 1/2 कप
प्याज - 1 (कटा हुआ)
टमाटर - 1 (कटा हुआ)
हरी मिर्च - 1 (कटी हुई)
लहसुन - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
![ब्रेकफास्ट में बनाए सूजी बेसन चीला, बच्चे हो या बड़े सभी को आएगा पसंद #Recipe suji besan chilla recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
लाल मिर्च पाउडर - स्वाद अनुसार
पानी - जरूरत अनुसार
धनिया पत्ती - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा) गार्निश करने के लिए
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में दही और पानी डालकर स्मूद पेस्ट बनाएं।
- अब इसमें सूजी, बेसन और नमक मिलाकर 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें।
- सूजी के घोल में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन और लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
- पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गर्म करके ऊपर से एक एक करछी बैटर डालकर फैलाएं।
- चीला को दोनों तरफ से सेंक लें।
- लीजिए आपका सूजी बेसन चीला बनकर तैयार है।