वीकेंड आ चुका हैं जिसका सभी इंतजार करते हैं और इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। खासतौर से शाम के समय टीवी या मूवी देखते समय सभी को स्नैक्स की चाहत होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए शेज़वान फिंगर्स बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्पाइसी टेस्ट आपके वीकेंड को स्पेशल बनाएगा। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 2 टेबलस्पून शेज़वान सॉस
- आधा कप पत्तागोभी और गाजर (दोनों कद्दूकस की हुई)
- आधा कप फ्रेंचबीन्स (बारीक़ कटे हुए)
- 2 हरी प्याज़ (बारीक़ कटे हुए)
- थोड़ा-सा हरा धनिया (बारीक़ कटे हुए)
![वीकेंड स्नैक्स में बनाए शेज़वान फिंगर्स, स्पाइसी टेस्ट बनाएगा आपका दिन #Recipe schezwan fingers recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- ढाई टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
- 1/4 कप मैदा
- नमक स्वादानुसार
- के लिए तेल
बनाने की विधि
- तलने के लिए तेल को छोड़कर सारी सामग्री को मिक्स करें।
- चिकनाई लगे हाथों से लंबे-लंबे फिंगर्स बनाएं।
- कड़ाही में तेल गरम करके धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
- टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।