जब भी कभी बाहर रेस्टोरेंट में भोजन करने जाते हैं तो नान का स्वाद बहुत पसंद किया जाता हैं। नान भोजन को स्पेशल बनाने का काम करती हैं। आप घर पर भी नान को आसानी से बना सकते हैं और भोजन को रेस्टोरेंट जैसा अंदाज दे सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए पुदीना नान बनाने की Recipe लेकर आए हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप मैदा
- आधा टीस्पून यीस्ट पाउडर
- आधा टीस्पून नमक
- आधा टीस्पून शक्कर
- 1 टेबलस्पून तेल
- आधा कप पुदीने के पत्ते
- 2 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
- 1 टीस्पून जीरा
![भोजन को स्पेशल बनाएगी पुदीना नान, घर पर ही बनाए आसानी से #Recipe pudina naan recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 1 टेबलस्पून नींबू का रस
- 1 टीस्पून शक्कर
- थोड़ा-सा तेल
- थोड़ा-सा बटर
बनाने की विधि
- यीस्ट पाउडर में शक्कर और 5 टेबलस्पून गुनगुना पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- फिर ढंककर 5-7 मिनट तक रखें। मैदे में यीस्ट-शक्कर का मिश्रण, बची हुई सारी सामग्री और - आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी मिलाकर नरम गूंध लें।
- गीले कपड़े से ढंककर 30 मिनट तक रखें।
- दोबारा हल्के हाथों से मैदे को गूंध लें।
- लोई लेकर बेल लें।
- नॉनस्टिक तवे पर तेल लगाकर नान को दोनों तरफ़ से सुनहरा होने तक सेक लें।
- बटर लगाकर सर्व करें।