वीकेंड आ चुका हैं और सभी इस दिन का लंबे समय से इंतजार करते हैं क्योंकि खाने में कुछ स्पेशल बनता हैं। खासतौर से बच्चे इस दिन का मजा अपने पसंदीदा स्नैक्स खाना चाहते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए 'पोटैटो चीज़ नगेट्स' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
आवश्यक सामग्री
- डेढ़ कप आलू (उबले और मैश किए हुए)
- आधा कप प्रोसेस्ड चीज़ (कद्दूकस किया हुआ) और ब्रेड का चूरा
- 2 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
![वीकेंड स्पेशल में ट्राई करें बच्चों के पसंदीदा स्नैक्स 'पोटैटो चीज़ नगेट्स' #Recipe potato cheese nuggets recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 1 टेबलस्पून रेड चिली फ्लेक्स
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
- तलने के लिए तेल को छोड़कर बची हुई सारी सामग्री को मिलाएं।
- ढंककर 30 मिनट तक फ्रिज में रखें। बाद में मोटी लोई लेकर रोल बनाएं।
- डेढ़ इंच मोटे टुकड़ों में काटकर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें।
- टोमैटो केचअप के साथ सर्व करें।