जब भी कोई अतिथि घर पर आता हैं तो सभी उनकी अच्छे से आवभगत करते हैं और उनके लिए भोजन में विशेष पकवान बनाए जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए पनीर मलाई मखनी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे आप भोजन में शामिल कर सकते हैं और भोजन को स्पेशल बना सकते हैं। इसका स्वाद चख सभी आपकी तारीफ़ करेंगे। तो आइये जनाते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
- 1 प्याज़ (कटे हुए)
- 1 टमाटर (कटे हुए)
- 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 200 मिली कोकोनट मिल्क
- 1/4 कप पानी
- 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून मेथी
- 1 टीस्पून जीरा
- 1 टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
![मेहमानों के लिए बनाए पनीर मलाई मखनी, सभी करेंगे आपकी तारीफ़ #Recipe paneer malai makhni recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 1 कोकम का पल्प (2 टेबलस्पून पानी में भिगोया हुआ)
- 2 टीस्पून तेल
- थोड़े-से करीपत्ते
- थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
- पैन में तेल गरम करके जीरा, मेथी और करीपत्ते का छौंक लगाएं।
- प्याज़ और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- सारे पाउडर मसाले, टमाटर और नमक मिलाकर पैन के तेल छोड़ने तक भून लें।
- टमाटर के नरम होने पर पनीर क्यूब्स डालकर हल्के हाथों से मिलाएं।
- ध्यान रखें, पनीर क्यूब्स टूटे नहीं। कोकम पल्प, कोकोनट मिल्क और 1 कप पानी डालकर ढंककर 5 मिनट तक पकाएं।
- हरे धनिया से सजाकर परांठे के साथ सर्व करें।