Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बकरीद स्पेशल : घर पर ही लें लो​कप्रिय हैदराबादी स्नैक्स 'मटन शामी कबाब' का स्वाद #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए मटन शामी कबाब बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो कि एक लो​कप्रिय हैदराबादी स्नैक्स है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Jul 2020 6:34:30

बकरीद स्पेशल : घर पर ही लें लो​कप्रिय हैदराबादी स्नैक्स 'मटन शामी कबाब' का स्वाद #Recipe

आने वाले दिनों में इस महीने की 30 या 31 तारीख को चांद दिखने के बाद बकरीद का त्यौंहार मनाया जाना है। इस कोरोना संकट के दौरान घर पर ही परिवार के संग यह त्यौंहार मनाया जाएगा और कई व्यंजन बनाए जाएंगे। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए मटन शामी कबाब बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो कि एक लो​कप्रिय हैदराबादी स्नैक्स है। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

- 500 ग्राम मटन कीमा
- 1/2 कप चना दाल
- 2 टेबल स्पून घी
- 1 दालचीनी स्टिक
- 1 जावित्री
- 3 लौंग
- 1 तेजपत्ता
- 2 हरी इलाइची
- 7 कालीमिर्च
- 1 बड़ी इलाइची
- 1/2 टी स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 कप पानी
- 1 प्याज
- 1 हरी मिर्च
- 1/2 लेमन mutton shami kebab recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,bakrid special बनाने की वि​धि

सबसे पहले एक बाउल में 1/2 कप चना दाल को 30 मिनट के लिए भिगो दें। अब प्रेशर कुकर में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें दालचीनी स्टिक, जावित्री, लौंग, तेजपत्ता, हरी इलाइची, कालीमिर्च और बड़ी इलाइची डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं। जब ये चटकने लगें तो इसमे मटन कीमा डालें। अब इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और एक मिनट के लिए पकाएं। अब इसमें ​भिगी हुई चने की दाल डालें और इसे अच्छे से मिलाते हुए एक कप पानी डालें। मटन को प्रेशर कुकर में पकाएं जब तक वह मुलायम न हो जाए।

एक या दो सीटी के बाद इसे खोलें और अच्छे से मिक्स करें। अगर इसमें पानी रह गया हो तो मटन कीमा को पूरा पानी सूखने तक पकाएं। अब इसे पीस लें और 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखे ताकि एक गाढ़ा पेस्ट बनकर तैयार हो जाए। फिर इस पेस्ट में प्याज़, हरी मिर्च और नींबू का रस मिलाएं। तैयार किए गए मसाले से टिक्की बना लें और 10 मिनट के लिए फ्रिज में फिर से रख दें। एक दूसरे पैन में घी गर्म करें और कबाब को पैन में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब इन्हें टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए और गरमा गर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology