हरियाली तीज का त्यौंहार महीलाओं के लिए बहुत महत्व रखता हैं और इस दिन वे अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए केसरिया भात बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो इस दिन को स्पेशल बनाने का काम करेगी। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 1 कटोरी बासमती चावल
- डेढ़ कटोरी शक्कर
- इलायची पावडर आधा चम्मच
- 5-7 केसर के लच्छे
- मीठा पीला रंग चुटकी भर या आधा चम्मच हल्दी
- 15-20 किशमिश (गुनगुने पानी में भीगे हुए)
![हरियाली तीज 2020 : लाजवाब केसरिया भात से बनाए त्यौंहार को स्पेशल #Recipe
kesariya bhat recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 1 चम्मच घी
- 2-3 लौंग
- मेवे की कतरन (पाव कटोरी)
बनाने की विधि
चावल बनाने के पूर्व 1 घंटे तक गलाकर रखें। अब एक बड़े मर्तबान में पानी उबाल लें। उसमें हल्दी डालें और चावल पकाकर थाली में ठंडा होने के लिए रख दें। दूसरी ओर एक से डेढ़ तार की चाशनी तैयार कर लें। उसमें पके चावल डालकर कुछ देर चलाएं।
अब इलायची एवं मीठा रंग मिलाएं। एक पैन या कड़छी में अलग से घी गर्म करके उसमें लौंग डालें और ऊपर से चावल पर बुरकाएं, साथ ही मेवे की कतरन और भीगे हुए किशमिश भी डालें और मिलाकर ठंडा या गर्म जैसे चाहे लजीज शाही केसरिया भात पेश करें।