न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन रेसिपी : ईद के खास मौके पर बनाए 'हैदराबादी दम वेज बिरयानी'

आज इस कड़ी में हम आपके लिए 'हैदराबादी दम वेज बिरयानी' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद सभी को बहुत पसंद आएगा और आप उंगलियाँ चाटते रह जाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 May 2020 11:28:55

लॉकडाउन रेसिपी : ईद के खास मौके पर बनाए 'हैदराबादी दम वेज बिरयानी'

रमजान का महीना चल रहा हैं और ईद का दिन नजदीक आ चुका हैं। ऐसे में घरों में कई तरह के पकवान बनने लगे है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए 'हैदराबादी दम वेज बिरयानी' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद सभी को बहुत पसंद आएगा और आप उंगलियाँ चाटते रह जाएंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

चावल बनाने के लिए सामग्री

बासमती चावल - 1 कप
पानी - 4 कप
इलाइची - 2 छोटी
इलाइची - 2 बड़ी
लौंग - 4
काली मिर्च - 4 से 5 साबुत
दालचीनी - 1 इंच
तेजपत्ता - 1
जावित्री - 2 डंडियां
फूल - 1 चक्र
नमक - स्वादानुसार
काजू - 3 टेबल स्पून
बादाम - 2 टेबल स्पून
प्याज - 1 कप छोटा
तेल - अंदाजानुसार

hyderabadi dum veg biryani recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,lockdown,coronavirus

वेज ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री

तेल - अंदाजानुसार
इलाइची - 2 छोटी|
लौंग - 4-5
दालचीनी - 1 इंच
तेजपत्ता - 1
जीरा - 1 टेबल स्पून
अदरक का पेस्ट - 1 ½ टेबल स्पून
लहसुन का पेस्ट - 1 ½ टेबल स्पून
हरी मिर्च - 2
प्याज - 1 मध्यम
गाजर - 1
ग्रीन बीन्स - ½ कप
फूलगोभी - ½ कप
शिमला मिर्च - 1/3 कप
आलू - 1
मटर के दाने - ½ कप
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 2-3 टेबल स्पून
हल्दी - ½ टेबल स्पून
धनिया पाउडर - 2 टेबल स्पून
गरम मसाला या बिरयानी मसाला - 1 टेबल स्पून
कसूरी मेथी - 2 टेबल स्पून
टमाटर प्यूरी - ½ कप
हरा धनिया - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
पुदीने के पत्ते - 1 टेबल स्पून
दही - 1/3 कप
केसर - कुछ डंडिया
दूध - 2-3 टेबल स्पून
गुलाब जल - 1 टेबल स्पून
घी - 2 टेबल स्पून

hyderabadi dum veg biryani recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,lockdown,coronavirus

बिरयानी बनाने की विधि

हैदराबादी दम वेज बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धो लें। उसके बाद इन्‍हें बीस-पच्‍चीस मिनट के लिए पानी में भिगो दें। जब चावल भीग जाए उसमें तेज पत्ता, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, लौंग और स्वादानुसार नमक डालें और उबाल लें। जब चावल 2/3 हिस्सा पक जाए तो गैस बंद कर दें और चावल को ठंडा होने दें। चावल को उबालते समय ध्यान रखें कि उन्हें पूरी तरह से न पकाएं। हल्का कड़े रहने पर ही उतार लें, तभी बिरयानी अच्छी बनेगी। इसके बाद गाजर, गोभी, शिमला मिर्च, आलू और बीन्स को धोकर छोटे छोटे आकार में काट लें। प्याज और टमाटर को भी बारीक-बारीक काट लें। साथ ही, अदरक को छीलकर धो लें और कद्दूकस कर लें। टमाटर को पीसकर प्यूरी बनाकर रख लें।

अब चावल पकाने के लिए गैस पर तेज आंच पर एक बड़े पतीले में पानी चढ़ाएं। जैसे ही पानी में उबाल आ जाए, उसमें सारे खड़े मसाले, नमक और चावल डालें। इसे पांच मिनट तक पकने दें और तुरंत ही सारा पानी छानकर निकाल लें। अब पके हुए चावल को ठंडे पानी से धोकर, पांच मिनट के लिए छन्नी में ही रहने दें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। अब इस पके हुए चावल हो एक थाली में फैलाकर रख लें और खड़े मसाले को चुनकर निकाल लें। अब गैस पर एक पैन चढ़ाएं और इसमें दूध डालें और हल्का सा गर्म कर लें और उसमें केसर डाल दें। उसमे दही और गुलाब जल भी मिला लें।

अब गैस पर एक कड़ाही चढ़ाएं और इसमें तेल डालें और गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज डालें और गोल्‍डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। बाद में इसे पेपर टॉवल बिछाए हुए प्लेट में निकाल लें। बाकी बचे तेल में बादाम और काजू डालकर इसे हल्‍के सुनहरा होने तक भुने और निकालकर रख लें। वेजिटेबल ग्रेवी बनाने के लिए उसी पैन में तेल डालें और गैस की आंच को मध्यम रखें। अब इस गर्म तेल में खड़े मसाले डालकर एक मिनट तक फ्राई करें। जीरा डाले और चटकने दें। अब इसमें अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक फ्राई करें। अब सारी सब्जियां, टमाटर की प्यूरी, नमक और सारे मसाला पाउडर डालकर इसे अच्‍छे से मिला लें।

पैन को ढककर सब्जियों के नरम होने तक पकाएं। अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया और पुदीने के पत्ते डालें और मिला लें। वेज बिरयानी बनाने के लिए एक मोटे तले वाले पैन में नीचे की और घी लगाए। अब बिरयानी के लेयर इस क्रम में रखें जैसे चावल 1/3 हिस्‍सा, आधी सब्जी, चावल 1/3 हिस्‍सा, आधी दही, केसर का मिश्रण, आधे सूखे मेवे और तली हुई प्याज बाकि बची सब्जी, बाकि बचे चावल, दही केसर का मिश्रण, मेवे, तली प्याज और पुदीने के पत्ते इसी क्रम में दोबारा डालें। अब पैन को एल्युमीनियम फॉयल या नैपकिन से ढककर उसके ऊपर से टाइट ढक्कन लगा दें। बिरयानी को गैस पर पकाने के लिए, मध्यम आंच पर तवे को गर्म करें। तवा गर्म हो जाए तब गैस की आंच को कम कर लें और तवे पर बिरयानी की पैन रखें। इसे पद्रंह से बीस मिनट तक पकाएं। तैयार है आपकी लजीज हैदराबादी दम वेज बिरयानी। इसे आप रायते के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका की बड़ी सैन्य हलचल: 24 घंटे में इजरायल को भेजे 6500 टन हथियार, क्या ईरान पर नए हमले की तैयारी तेज?
अमेरिका की बड़ी सैन्य हलचल: 24 घंटे में इजरायल को भेजे 6500 टन हथियार, क्या ईरान पर नए हमले की तैयारी तेज?
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
जबलपुर क्रूज हादसा: मां की गोद में मिला 4 साल के मासूम का शव, दर्दनाक मंजर ने हर किसी को झकझोर दिया
जबलपुर क्रूज हादसा: मां की गोद में मिला 4 साल के मासूम का शव, दर्दनाक मंजर ने हर किसी को झकझोर दिया
ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतकर सामने आईं एक्ट्रेस, सर्जरी के निशानों को बताया अपनी ताकत, शेयर किया इमोशनल सफर
ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतकर सामने आईं एक्ट्रेस, सर्जरी के निशानों को बताया अपनी ताकत, शेयर किया इमोशनल सफर
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
सिरहाने की सही दिशा कौन सी है? सोते समय ये वास्तु नियम अपनाकर पाएं बेहतर नींद और सेहत में बड़ा सुधार
सिरहाने की सही दिशा कौन सी है? सोते समय ये वास्तु नियम अपनाकर पाएं बेहतर नींद और सेहत में बड़ा सुधार
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
मंगल उदय का दिखेगा असर, इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत—रुके हुए काम बनेंगे, धन और सफलता के मजबूत योग!
मंगल उदय का दिखेगा असर, इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत—रुके हुए काम बनेंगे, धन और सफलता के मजबूत योग!
‘चाल-ढाल देखनी है तो बिकिनी पहनकर आओ’, मिथुन चक्रवर्ती की बहू से बंद कमरे में डायरेक्टर की आपत्तिजनक मांग, ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस ने बयां किया डरावना अनुभव
‘चाल-ढाल देखनी है तो बिकिनी पहनकर आओ’, मिथुन चक्रवर्ती की बहू से बंद कमरे में डायरेक्टर की आपत्तिजनक मांग, ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस ने बयां किया डरावना अनुभव
छोटे से गेट का बड़ा कमाल! वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं
छोटे से गेट का बड़ा कमाल! वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं
चेतावनी दी गई थी फिर भी नहीं रोका गया क्रूज, तेज हवा में पलटी नाव; बरगी डैम हादसे में अब तक 9 की मौत
चेतावनी दी गई थी फिर भी नहीं रोका गया क्रूज, तेज हवा में पलटी नाव; बरगी डैम हादसे में अब तक 9 की मौत