ब्रेड को घर में आमतौर पर ब्रेकफास्ट के दौरान इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रेड से कई अन्य व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं जिनका स्नैक्स के तौर पर भी स्वाद लिया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए ब्रेड वड़ा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका कुरकुरा स्वाद सभी को पसंद आएगा।
आवश्यक सामग्री
- ब्रेड की 6 स्लाइस (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- आधा कप दही
- आधा कप चावल का आटा
- 1/4 कप सूजी
- आधा टीस्पून जीरा
- 1 प्याज़ बारीक़ कटा हुआ
- अदरक का 1 टुकड़ा (कुद्दूकस किया हुआ)
- थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)
![शाम के स्नैक्स में ट्राई करें ब्रेड वड़ा, स्वाद ऐसा जो सभी को पसंद आए #Recipe bread vada recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- नमक स्वादानुसार
- थोड़े-से करीपत्ते
- 1 कप तेल
- 2 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
बनाने की विधि
- बाउल में ब्रेड के टुकड़े, दही, चावल का आटा और सूजी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- 20 मिनट तक अलग ढंककर रखें।
- इसमें बची हुई सारी सामग्री (तेल को छोड़कर) मिलाएं।
- कड़ाही में तेल गर्म करें।
- चिकनाई लगे हाथों से मीडियम साइज़ के वड़े बनाएं और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
- नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।