न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के दिनों में शाम की चाय के साथ मज़ा ले गरमा-गरम समोसों का #Recipe

यूँ  तो समोसा सदाबहार है लेकिन बारिश के मौसम में इसे खाने की बात अलग हो जाती है।

Posts by : Megha | Updated on: Sat, 04 Aug 2018 11:34:09

बारिश के दिनों में शाम की चाय के साथ मज़ा ले गरमा-गरम समोसों का #Recipe

समोसा एक लोकप्रिय फ़ास्ट फ़ूड में से है जिसे खाना सभी पसंद करते है। मैदे से बनाये जाने वाले इस फ़ूड में आलू, मटर और मसालों का मिश्रण किया जाता है। इसे आम तौर पर शाम की चाय के साथ खाया जाता हैं। बारिश के मौसम में शाम की चाय के साथ कुछ गर्मागर्म मिल जाये तो इस बात का मज़ा ही कुछ और होता है। यूँ तो समोसा सदाबहार है लेकिन बारिश के मौसम में इसे खाने की बात अलग हो जाती है। आज हम आपको घर पर ही समोसा बनाने की विधि के बारे में बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में.....

सामग्री:
मैदा - 2 कप( 250 ग्राम)
घी - 1/4 कप ( 60 ग्राम)
नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

भरने के लिये:
आलू - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू)
हरे मटर के दाने - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
काजू - 10 -12 (यदि आप चाहें)
किशमिश - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
हरी मिर्च - 2-3 बारीक कतर लीजिये
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तलने के लिये - तेल

recipe for samosa,rainy days food,tasty food,tips to cook,sawan food

विधि:
-उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये।
-पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये, हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी।
-बारीक तोड़े हुये आलू डालिये, नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां, धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये।
-समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है।
गुंथे हुये आटे से 7-8 बराबर के आकार के गोले बना लीजिये।
-एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लीजिये । -बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये।
-बेले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये। -एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है)।
-तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये। पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये। देखिये समोसे का आकार सही है।
-इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये।
-समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये।
-गरम तेल में 4-5 समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे।
-कढ़ाई से समोसे निकाल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये। -सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये।
-गरमा गरम समोसे तैयार हैं। समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?