न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kitchen Tips : खाना बनाते वक्त जब हो जाए ये गलतियां तो आजमाएं ये उपाय

ये तरीक़े अपना कर आप बिगड़े खाने का स्वाद सुधार सकते है तो जानिये इन टिप्स के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Nov 2017 1:39:53

Kitchen Tips : खाना बनाते वक्त जब हो जाए ये गलतियां तो आजमाएं ये उपाय

खाना बनाते समय अक्सर छोटी-छोटी गलतियां हम सभी करते हैं, जिससे खाने का स्वाद भी बिगड़ जाता है। पर कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप किचन के काम में परफेक्शन ला सकते हैं। हम खाना बनाने में कितने भी एक्सपर्ट हो लेकिन कभी न कभी कोई न कोई छोटी मोटी ग़लतियाँ होना आम बात हैं। परंतु अनजाने में हुई ये ग़लतियाँ कई बार खाने का स्वाद बिगाड़ देती हैं। खाने का स्वाद बिगड़ जाये या कोई ग़लती हो जाये तो आप परेशान न हों क्योंकि उन्हें सुधारने के आसान उपाय हम यहाँ बता रहे हैं। ये तरीक़े अपना कर आप बिगड़े खाने का स्वाद सुधार सकते है तो जानिये इन टिप्स के बारे में।

kitchen tips,household tips,simple household tips

* यदि सब्जी या सूप में नमक ज्यादा हो जाए, तो एक चौथाई आलू छीलकर सूप में डाल दें। यह अतिरिक्त नमक सोख लेगा और आपको स्वाद के साथ भी कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा। लेकिन सूप सर्व करने से पहले आलू निकालना न भूलें।

* खाना बहुत ज्यादा तीखा हो गया हो ग़लती से मिर्च ज्यादा होने पर आप कुछ आसान उपाय अपना कर ठीक कर सकते हैं। अगर सब्जी रसीली है तो उसमे फ़्रेश क्रीम, दही, या मलाई मिला कर तीखापन को कम करें। और अगर सूखी सब्जी तीखी हो गई है तो उसमें थोडा सा बेसन भून कर डालें। इससे स्वाद भी बढ़ जायेगा और तीखापन भी कम हो जायेगा।

* अगर ग्रेवी वाली सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है तो आटे की बड़ी लोई डाल दें। इससे उसका खारापन आटे में समा जाएगा। बाद में इस लोई को निकाल लें।

* अगर ग्रेवी बनाते वक्त सब्ज़ी में खट्टापन ज्यादा हो जाएं तो फिर इसमें एक चम्मच चीनी मिला दें इससे खट्टापन कम हो जाता है।

* पराठा बनाते समय भरावन मसाला गीला हो जाता है तो पराँठे बनाने में दिक़्क़त होती है व पराठें टूटते हैं। इसको ठीक करने के लिये आप नमकीन को पीस कर मिला लें, इससे मसाला भी कड़ा हो जायेगा व स्वाद भी बढ़ जायेगा।

* प्याज काटते समय आंखों में आंसू आना स्वाभाविक है, लेकिन इससे बचने का एक बहुत अच्छा तरीका है। प्याज को छीलकर दो हिस्सों में काट लें। फिर एक बड़ी कटोरी में पानी लेकर उन दोनों हिस्सों को पांच मिनट के लिए रख दें। जब पांच मिनट बाद प्याज काटेंगी, तो आंखों से आंसू नहीं आएंगे। आप चाहें तो अपने चाकू पर थोड़ा-सा नींबू का रस भी डाल सकते हैं, इससे भी प्याज काटते समय आंखों से पानी नहीं आता।

* कई बार चावल बनाते समय पानी ज्यादा हो जाने से चावल गीले हो जाते हैं इन्हें ठीक करने के लिये पतीली या कुकर के नीचे गरम तवा रख कर ढक्कन खोल दें, वह अपनी गरमाहट से पानी सुखा देगा। अाप ब्रेड के एक दो पीस चावल के ऊपर रख दें थोडी देर में वह पानी सोख लेगा अौर चावल का पानी कम हो जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत