हर गृहणी के ऊपर कई जिम्मेदारियाँ होती है जिनको सँभालने के कारण उनको अपने लिए वक़्त नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में जरूरत होती है कुछ स्पेशल तैयारियाँ करने की जिसकी मदद से आपको अपने लिए ज्यादा समय मिल सकें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन प्री-कुकिंग आइडियाज़ लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपनी कुकिंग को आसान बना सकती हैं। तो आइये जानते है इन आइडियाज के बारे में।
* आप कटी हुई सब्जियों तथा सलाद को ज्यादा समय तक चलाना चाहती हैं तब आप उनको क्लिगं फ़िल्म से ढक कर रख दें तथा नमक न डालें। ऐसा करने पर वे कई दिन तक चलेगी।
* यदि आप दलिया बनाना चाहती हैं तब आप उसको पहले ही भून कर रख लें। ऐसा करने से दलिया बनाते समय आपका समय बचता है।
![आपकी कुकिंग को आसान बनाएँगे ये बेहतरीन टिप्स, इनको जानें और इस्तेमाल में ले cooking tips,cooking hacks]()
* यदि आप टमाटर की प्यूरी का ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल करनाचाहती हैं तो इसके लिए आप टमाटरों को मिक्सी में ब्लेंड करके डीप फ्रीज करके रख दें। ऐसे में आपकी टमाटर की प्यूरी लंबे समय तक चलेगी। इसी प्रकार से आप पालक को ब्लेंड करके डीप फ्रीज करके रख दें। इससे आप कभी भी पालक पनीर बनाकर अपने मेहमानों को खिला सकती हैं।
* आप यदि फलाहार बनाना चाहती हैं तो आप पहले ही मूंगफली के दाने निकाल कर रख लें या उनको पीस कर रख लें। इससे फलाहार बनाते समय आपका टाइम बचेगा। आप आलू को उबालकर ठंडा कर लें तथा अपने फ्रीज में रख दें। ऐसा करने पर आप इन आलुओं को कभी भी यूज कर सकती हैं। इससे भी आपका समय बचता है।
![आपकी कुकिंग को आसान बनाएँगे ये बेहतरीन टिप्स, इनको जानें और इस्तेमाल में ले cooking tips,cooking hacks]()
* सब्जियां यदि ज्यादा समय तक चलाना चाहती हैं तब आप उनको पहले धोएं फिर साफ़ कपड़े की सहायता से पोछे तथा उसके बाद में पालीथीन में करके फ्रीज में रखें। ऐसा करने पर आपकी सब्जियां ज्यादा समय तक चल सकेंगी।
* मेहमानों को यदि सेब खिलाना चाहती हैं तो उनको काट कर उन पर नींबू का रस डाल दें। ऐसा करने पर काफी समय तक उनका रंग नहीं बदल पाता है।
* आप मेहमानों के लिए केक तथा श्रीखंड पहले से बनाकर फ्रीज में रख सकती हैं। यह कई दिन तक ख़राब नहीं होते हैं। इन प्री-कुकिंग आइडियाज़ को अपनाकर आप अपने मेहमानों की खातिरदारी अच्छे से कर सकती हैं।