Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चांदी के गहने करें घर पर ही साफ़ इन आसान तरीको से

अगर आप पैसों की बचत करना चाहती है तो घर में भी चांदी को आसानी से साफ किया जा सकता है। आइये हम बताते हैं आपको किस तरह।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Sep 2017 3:46:11

चांदी के गहने करें घर पर ही साफ़ इन आसान तरीको से

चांदी हो या सोना सभी का अपनी-अपनी जगह ख़ास महत्त्व होता है। हर घर में चांदी का कोई न कोई बर्तन तो रहता ही है चाहे वो दैनिक काम के हो या मंदिर के बर्तन हो। चांदी के बर्तन हो या फिर गहने, ये कुछ समय बाद अपनी चमक खोने लगते है। चांदी एक ऐसा धातु है जो अन्य धातुओं की तुलना से बहुत नाजुक होती है जिसके कारण इस पर दाग-धब्बे और खरोंच आसानी से पड़ जाते हैं। ऐसे में कुछ लोग इसे साफ करवाने के लिए दुकानदार के पास जाते है जिससे की पैसों की भी बर्बादी होती है। अगर आप पैसों की बचत करना चाहती है तो घर में भी चांदी को आसानी से साफ किया जा सकता है। आइये हम बताते हैं आपको किस तरह।
tips to clean silver ornaments,silver ornaments,ornaments cleaning tips,household tips #टूथपेस्ट : चांदी को साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चांदी पर ब्रश की मदद से टूथपेस्ट लगाएं और उसके बाद इसे गरम पानी में डालें। झाग बनने तक इंतजार करें, उसके बाद इसे बाहर निकालकर पोंछ लें।

# दही
: इसको साफ करने के लिए थोड़ा खट्टा दही लें और इस दही में कुछ देर के लिए अपने चाँदी के गहनों को डाल दें। कुछ देर बाद इन पर लगी गंदगी साफ हो जाएगी और ये गहने चमक उठेंगे।

# एल्युमिनियम फॉयल
: 1 लीटर पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडे को अच्छी तरह घोल लें। उसके बाद जो भी चांदी की चीज आपके पास हो उसे पानी में डाल दें। फॉयल पेपर की मदद से इन्हें अच्छी से रगड़ लें। आपके चांदी के बर्तन और गहने चमक उठेंगे।

# सिरका : एक कप सिरके में एक चम्मच नमक डालकर उसे अच्छे से मिला लें। उसके बाद इस लेप को चांदी की एक्सेसरीज पर लगाकर उसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद उसे गर्म पानी से धोकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें।

# आलू : चांदी के गहनों को साफ करने के लिए आलू एक अच्छा उपाय है। चांदी के गहनों को साफ करने के लिए थोड़े आलू लें अब इन्हे उबाल लें। अब इन उबले हुए आलू के पानी में इन गहनों को थोड़ी देर के लिए भिगो दें। थोड़ी देर बाद इन्हें निकाल कर हलके ब्रश से साफ कर लें। गहने चमकने लगेंगे।

# टोमैटो सॉस : टोमैटो सॉस की मदद से भी चांदी की चीजों को साफ किया जा सकता है। अगर आपको ज्यादा चमक चाहिए तो आप चांदी की चीजों पर कुछ देर के लिए सॉस लगे रहने दें, बाद में कपड़े की मदद से साफ कर लें।

# अमोनिया
: चांदी के गहने चमकाने के लिए 1 चम्मच गरम पानी में 1 चम्मच अमोनिया डाल कर इसमें गहनों को भिगो दें। कुछ देर बाद इन्हें निकाल कर हल्का ब्रश करें। इससे चांदी के गहनों की चमक वापस आ जाएगी।

# हैंड सेनेटाइजर
: हैंड सेनेटाइजर सिर्फ हाथों के कीटाणुओं को मारने के लिए नहीं बल्कि चांदी को चमकाने के लिए भी बहुत काम आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology