न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में इस तरह करें ऊनी कपड़ों की देखभाल

आज हम लेकर आये हैं आपके लिए कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप सर्दियों के गर्म कपड़ों की देखभाल अच्छे से कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Feb 2018 4:12:43

सर्दियों में इस तरह करें ऊनी कपड़ों की देखभाल

सर्दियों का मौसम शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव जैसा चल रहा हैं, जिसमें कभी तेज सर्दी तो कभी धुप की तपन सताने लगती हैं। इसलिए सर्दियों के कपडे भी उसी तरह के होते हैं। इसी के साथ फैशन के चलते सर्दियों के भी कई कपडे हो जाते हैं। जिनकी देखभाल करना बहुत आवश्यक हैं। इसलिए आज हम लेकर आये हैं आपके लिए कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप सर्दियों के गर्म कपड़ों की देखभाल अच्छे से कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

* ट्रंक में रखें कपड़ों को ऐसे करें साफ :
कपड़ों को अलामारी या ट्रंक में रखा हुआ है तो इन्हें पहनने से पहले टिशू को हल्का सा गीला करके इनसे कपड़ों को साफ करें। इसके बाद 2-3 घंटे धूप में सुखाएं। फिर कपड़ें पहनें। बंद करके रखें कपड़ों में फंगस लग जाती है।

* लेदर जैकेट की देखभाल : आजकल बहुत से लोग लेदर की जैकेट पहनना पसंद करते है लेदर की जैकेट को धोने की आवश्यकता नहीं होती है लेदर की जैकेट को हल्के मुलायम ब्रश से रगड़कर साफ़ कर देने से ही ये साफ़ हो जाती है।

woolen clothes,care tips of woolen clothes,household tips,winters

* फर के कपड़े : फर के कपड़े देखने में जितने अच्छे लगते हैं, इनका रख−रखाव उतना ही कठिन होता है। फर के कपड़ों को स्टोर करने के लिए कभी भी प्लास्टिक बैग का प्रयोग न करें क्योंकि इससे फर के सूखने की संभावना रहती है। वहीं अगर आप इन्हें किसी पार्टी में पहनकर जा रहे हैं तो फर के कपड़ों के ऊपर कभी भी परफ्यूम आदि का प्रयोग न करें। दरअसल, परफ्यूम में मौजूद एल्कोहल आपके फर को खराब कर देगा। फर वाले कपड़ों को साल में एक बार फर क्लीनर से अवश्य साफ करवाना चाहिए। इससे इनकी उम्र लंबी होती है।

* बदबू करें दूर : कपड़ों से बदबू आ रहे हैं तो इन्हें धोने से पहले कागज या अखबार पर फैला दें। इसके बाद लिक्विड डिटर्जेंट को पानी में घोल कर इन्हें भिगो दें। इनको हल्के हाथों से साफ करते हुए पानी से साफ करके हैंगर में डालकर धूप में सुखाएं। इस बाद का ध्यान रखें कि गर्म कपड़ों को धूप में सूखाने से इनके रोएं निकल जाते हैं।

* स्टाइलिश गर्म शॉल की देखभाल : गर्म शॉल आपको ठंड से तो बचाती ही है और स्टाइलिश भी लगती है कश्मीरी पश्मीना जैसे शॉलों को हमेशा ही ड्राई क्लीन करवाना चाहिए। शॉल को अच्छी तरह से धोकर नींबू के पानी में ग्लिसरीन मिला उसमें डुबोकर रखने से कपड़ों की स्वाभाविक चमक व ताजगी बनी रहती है।

* कार्डिगन और स्कार्फ : कार्डिगन को भी हमेशा हल्के हाथों से ही धोया जाता है। इन्हें मशीन में धोने से ये खराब हो जाते हैं। इनकी नेचुरल चमक को बरकरार रखने के लिए आप लिक्विड सॉफट डिटर्जेंट का प्रयोग करें। साथ ही इन्हें बहुत देर तक तेज धूप में न रखें। इसके अतिरिक्त इसे कभी भी न टांगें, बल्कि हमेशा तय करके अलमारी में रखें। आमतौर पर घरों में कार्डिगन को हैंगिंग नेल पर टांग दिया जाता है, लेकिन इससे इनका आकार प्रभावित होता है। वहीं स्कार्फ को बार−बार धोने की आवश्यकता नहीं होती। बस आप इन्हें कुछ देर धूप में रखने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

* मोजे और दस्तानें की देखभाल : ठंडियों के दिनों में मोज़े और दस्तानों का यूज़ किया जाता है मोज़े और दस्तानो को धोने से पहले इनके मुह की तरफ गांठ बांड देनी चाहिए सूख जाने पर इस गांठ को खोल दे ऐसा इसीलिए करना चाहिए क्योकि ऐसा करने से ये फैलते नहीं हैं और इनकी फिटिंग वैसी ही रहती है।

* ड्रायर में न सूखाएं कपड़ें : ऊनी कपडों को वॉशिंग मशीन में न धोएं। इससे इनके रेशे कमजोर पड़ जाते हैं। कपड़ों को मशीन में धोने की बजाए हाथ से धोएं और ड्रायर में न सूखाएं। इससे स्वैटर या ढिले हो जाएंगे या सिकुड जाएंगे।

* संभाल कर रखें गर्म कपड़े
: कपड़ों को इस जगह पर संभाल कर रखें जहां थोड़ी हवा भी लगती हो। इन्हें मलमल के करड़े या अखबार में लपेट कर ही रखें। बिना हवा लगे ऊनी कपड़ों के धागे कमजोर हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें