Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर और किचन से गंदी बदबू दूर करने के घरेलू तरीके

आज हम आपको यही बताने जा रहें हैं। कई बार तो घर में बदबू के कारण जी मिचलाने लगता है। ऐसे में खाना बनाने के बाद, महक को भगाने के लिए अपनाएं कुछ टिप्स-

Posts by : Hema | Updated on: Sat, 31 Mar 2018 12:26:17

घर और किचन से गंदी बदबू दूर करने के घरेलू तरीके

क्या आपके रसोई घर से खाना बनाने के बाद बदबू नहीं निकलती है लेकिन आपको चिंता करने की बात नहीं है। बस आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा। रसोई घर से गंदी बदबू को निकालने के लिए आपको अपने घर के घरेलू उपाय करने होंगे जिससे आप इस चिंता के पूरी तरह से मुक्त हो पायेंगी। इस लेख में हम अपको यहीं बताने जा रहे हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि,मसालों का इस्तेमाल खाने में करने से उनमें स्वाद आ जाता है लेकिन पूरे घर में उनकी महक भर जाती है, खासकर रसोई घर में। थोड़ी देर तक यह महक अच्छी लगती है लेकिन थोड़ी देर बाद, दुर्गंध में बदल जाती है। हर किसी को अपना घर साफ. सुथरा और महकता हुआ अच्छा लगता है, लेकिन कई घर ऐसे होते हैं जहां पर भीनी-भीनी बदबू आती रहती है। आज हम आपको यही बताने जा रहें हैं। कई बार तो घर में बदबू के कारण जी मिचलाने लगता है। ऐसे में खाना बनाने के बाद, महक को भगाने के लिए अपनाएं कुछ टिप्स-

1. टोस्ट से भगाएं बदबू:- आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सही बात है कि टोस्ट की महक से किचेन की बदबू दूर भाग जाती है। इसके लिए आपको एक टोस्ट को निकालकर किचेन में यूं ही खुला छोड़ देना है।

2. संतरे के छिलके का पानी:- एक कटोरे में एक कप पानी लें और इसे धीमी आंच पर गर्म करें। इस पानी में संतरे के छिलके मिला दें। इसे दो मिनट के लिए उबलने दें और इसमें दालचीनी मिला दें। आप चाहें तो इलायची भी मिला सकती हैं। इस पानी से रसोई की बदबू दूर भाग जाएगी।

3. बेकिंग सोडा:- बेकिंग सोडा को बदबू भगाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको खाना बनाने वाली जगह पर बेकिंग सोडा छिडक़ देना चाहिए, ताकि बदबू न भरें। इससे जलने की दुर्गंध भी नहीं आती है।

4. नींबू पानी:- फ्रिज में बदबू आने लगी हो या किचेन में, नींबू पानी से भरा कटोरा रख दें, बदबू तुरंत दूर भाग जाएगी।

5. धुआं भगाये सिरका:- सिरका के इस्तेमाल से किचेन की बदबू दूर भाग जाती है। पोंछा लगाते समय सफेद सिरका की दो बूंद डाल लें और उससे ही प्लेटफॉर्म को साफ करें।

6. सुगर सोप:- सी फूड बनाने के बाद बदबू हाथों और रसोई दोनों से आने लगती है। ऐसे में सुगर सोप से हाथों को धुल लें और रसोई में भी उसे रख दें। इससे बदबू दूर हो जाएगी।
household tips,bad odor,kitchen,house बदबू से बचने के उपाएं:-

1. रोजना कूडा़ फेके:- किचन से बदबू हटाने का एक तरीका यह है कि आप वहां के कूड़े को रोज बाहर फेके। यदि किचन का कूडा़ एक दिन का भी होगा तो भी उसमें से बदबू आएगी।

2. बंद डस्टबिन का प्रयोग:- इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि आप डस्टबिन को घर के किस कोने में रखती हैं, बस कोशिश करें कि वह बंद वाला डस्टबिन होना चाहिये।

3.बंद लॉन्ड्री बैग का प्रयोग:- अपने गंदे कपडों को ऐसे ही बाथरूम में ना रखें बल्कि उसे बंद या जिप लगे लॉन्ड्री बैग में रखें जिससे उसमें से बदबू बाहर ना आए।

4. भोजन को खुला ना छोड़े:- किचन से बदबू ना आए इसके लिये आप को हर भोजन को ढंक कर रखना चाहिये। यदि महक आने लगे तो किचन का एक्जॉस्ट फैन ऑन कर दें।

5. बाथरूम को हमेशा सूखा रखें:- यदि बाथरूम गीला रहेगा तो उसमें से बदबू आने लगेगी, तो ऐसे में हमेशा बाथरूम का पानी जाडू से निकाल दें और सारी खिड़कियां खोल दें जिससे वह हमेशा फ्रेश रहे।

6. खूशबूदार फिनाइल का प्रयोग करें:- साधारण फिनाइल और साबुन इस्तमाल करने की बजाए कोई महकदार या फलेवर वाला फिनाइल प्रयोग करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology