न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गलत योगा मैट बना सकती हैं हादसे का शिकार, खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

आइए जानते हैं योगा मैट खरीदने से पहले हमें किन बातों का ध्यान देना चाहिए।।।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 28 May 2020 4:30:58

गलत योगा मैट बना सकती हैं हादसे का शिकार, खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

योग एक ऐसा आसान माध्यम है जो हमारे शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में मदद करता है। नियमित योग के अभ्यास से हमें तनाव से राहत मिलती है और मन एकाग्र होता है। योग हम घर पर करें या किसी पार्क या सार्वजनिक जगह पर लेकिन हमें इसके लिए योगा मैट की जरुरत होती है। योगा मैट से एक तो हमें योग करने के लिए तय जगह मिल जाती है और दूसरा यह कि योगा मैट एक खास मटिरियल से बनी होती है जो हमें योग के दौरान होने वाले पसीने की फिसलन से बचाती है। लेकिन कई बार हम सही जानकारी के अभाव में गलत योगा मैट खरीद लेते हैं। आइए जानते हैं योगा मैट खरीदने से पहले हमें किन बातों का ध्यान देना चाहिए।

buying yoga mats,tips to buy yoga mats,yoga mats,household tips,home decor tips

योगा-मैट से पहले अपने लिए योगासन चुनें

योगा-मैट चुनने से पहले आपको अपने लिए सही योगासनों का चुनाव करना चाहिए। अगर आप किसी उद्देश्य से योग कर रहे हैं, तो उसके लिए आपको किन योगासनों को करना पड़ेगा, इस बात की जानकारी जरूर कर लें। अगर आप सामान्य रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी योगासन करना चाहते हैं, तो अच्छे रिजल्ट के लिए आपको अपने लिए निश्चित योगासनों का चुनाव करना जरूरी है। कुछ लोग जोश-जोश में पहले योगा-मैट तो खरीद लेते हैं, मगर थोड़े दिन बाद जब उत्साह खत्म हो जाता है, तो मैट किसी कोने में पड़ी होती है।

लंबाई और चौड़ाई

योग मैट के लिए सबसे जरूरी चीज है लंबाई और चौड़ाई का नाप सही होना।यदि आप 6 फीट से कम के है तो आपके लिए 24*26 इंच की नाप का योग मैट सही रहेगा,लेकिन यदि आपकी लंबाई उससे अधिक है तो आपको उसके अनुसार और लंबा मैट लेना चाहिए ।यदि आपकी लंबाई अधिक है और आपको अपने हिसाब से योगा मैट नहीं मिल रहा तो आप नीचे कमेन्ट करके हमे बता सकते हैं हम आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे।

buying yoga mats,tips to buy yoga mats,yoga mats,household tips,home decor tips

मैट की मोटाई

अगर आप पतले योगा मैट इस्तेमाल करेंगे तो हो सकता है कि सख्त फ्लोर की वजह से आपकी हड्डियों को तकलीफ हो। ऐसा योगा मैट लें जो थोड़ा मोटा हो। हालांकि मोटाई 1।5 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

जांच कर ही खरीदें

कोई भी चीज अगर खरीदने से पहले जांचने का विकल्प मौजूद हो तो उसे बिना जांचे नहीं खरीदना चाहिए। योगा मैट खरीदने से पहले आप अपने दोस्तों से सुझाव लें। बढ़िया होगा कि आप उनके मैट पर कुछ आसन कर के देख लें। अगर उस मैट पर योगा करते समय आप सहज महसूस कर रहे हैं तो आप उस मैट को खरीद सकते हैं।

योगा-मैट के मैटीरियल का रखें ध्यान

योगासन आमतौर पर धीरे-धीरे और आराम से किए जाते हैं, मगर फिर भी की बार आड़े-तिरछे तरह से गिरने या मुड़ने पर आपको छोटी-मोटी चोट लग सकती है। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि आप योगा-मैट का मैटीरियल सही चुनें। ज्यादातर योगा-मैट्स पीवीसी से बनाए जाते हैं। मगर आजकल कॉटन और रबड़ के योगा-मैट भी बाजार में आ गए हैं। कॉटन या रबड़ वाले योगा-मैट जल्दी खराब हो जाते हैं, जबकि पीवीसी से बने योगा-मैट लंबे समय तक चलते हैं और ज्यादा आरामदायक भी होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद