Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर कंडीशनर का रखरखाव बहुत जरूरी, इस तरह करें साफ-सफाई

इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि एयर कंडीशनर को किस तरह से साफ किया जाए, जिससे यह ज्यादा समय तक चले और आपको उससे ठंडी हवा भी मिलते रहे।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 03 Feb 2020 8:32:15

एयर कंडीशनर का रखरखाव बहुत जरूरी,  इस तरह करें साफ-सफाई

एयर कंडीशन को समय रहते साफ नहीं करेंगे तो इससे हवा भी शुद्ध नहीं आएगी और इसके खराब होने का भी डर रहता है। एयर कंडीशनर से हमें ठंडी हवा मिलती है ऐसे में इसका मजा तो हर कोई लेना चाहता है, लेकिन कई बार हम ऐसी की सफाई पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देते, और न ही उसकी अच्छी तरह से देखभाल करते हैं। इसलिए इसकी सफाई काफी जरुरी है। यदि हम इसकी सफाई नहीं करेंगे तो यह उपकरण कुछ ही दिनों में ख़राब हो जायेगा या ठीक से काम नहीं करेगा। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि एयर कंडीशनर को किस तरह से साफ किया जाए, जिससे यह ज्यादा समय तक चले और आपको उससे ठंडी हवा भी मिलते रहे।
tips to clean ac,air conditioner,household tips,home decor tips,ac cleaning tips फिल्टर की सफाई

सबसे पहले अपने AC को साफ करते समय पूरी तरह से पावर ऑफ कर दें। यदि फ़िल्टर पुराना हो गया हो तो उसे बदल दें, पर अगर आपको लगता है, कि वह और ज्यादा दिन तक चलेगा तो उसमे जमीं डस्ट को किसी टूथ ब्रश की मदद से झाड़ दें। और साथ ही फिल्टर के ऊपर डिजर्जेंट के घोल से स्प्रे करें और फिर उसे गरम पानी में डुबो दें। और फिर इसे गरम पानी से बाहर निकालें और अच्छे से ब्रश करें।

कॉइल की सफाई

कॉइल को साफ करने के लिए एयर स्प्रे का इस्तेमाल एक बेहतरीन उपाय है। इन क्लीनर्स की मदद से ऐसी से डस्ट धुआँ और छोटे पत्थर आदि पूरी गंदगी निकाली जा सकती है। लेकिन ध्यान रहे एयर स्प्रे का इस्तेमाल करते समय ध्यान देना चाहिए की स्प्रे सिर्फ कॉइल पर लगे और इलेक्ट्रिक वायर पर ना जाए। इसलिए स्प्रे पूरी सावधानी से ही डालें।
tips to clean ac,air conditioner,household tips,home decor tips,ac cleaning tips यूजर गाइड पढ़ें

AC का फिल्टर निकालने से पहले ध्यान से यूजर गाइड अवश्य पढ़ें क्योंकि अलग-अलग मॉडल में फिल्टर की जगह भी अलग होती है। ऐसी के फिल्टर को आसानी से पानी से धोया जा सकता है। आप ऐसी का फिल्टर बदल भी सकते हैं। अगर फिल्टर से बदबू आ रही है तो उसे धोने की जगह बदलना आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा।

मोटर की सफाई

एयर कंडीशनर की मोटर को वैक्यूम क्लीनर से साफ करें। ध्यान रखें मोटर पर पानी न पड़े नहीं तो यह खराब हो जाएगा। किसी गीले कपड़े या टीशू पेपर से पंखे के ब्लेड अच्छे से साफ करें। ब्लेड को साफ करने के बाद इन पर थोड़ा-सा तेल लगा दें ताकि यह बेहतर ढंग से काम करें।

ध्यान रखें

अगर आप एयर कंडीशनर को अंदर से साफ कर रहें हो, तो इस बात का ध्यान रहे कि उसके तार पर बिल्कुल भी पानी न लगे। क्योकि इससे शार्ट सर्किट होने का खतरा हो सकता है। और साथ ही ऐसी की सफाई के बाद उसकी ब्लेड्स में थोड़ा सा तेल जरुर डाल दें, जिससे वह और भी बेहतर काम करे। सफाई करने के बाद एयर कंडीशनर को खुला छोड़ दें, जिससे वह अच्छी तरह से सूख जाए। जब वह सूख जाए तब उसके सारे पुर्जे अपनी जगह पर फिक्स करें और देखें की वह ठीक से चल रहा है या नहीं


राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology