Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन आसान तरीकों से होगी प्लास्टिक के बर्तनों पर लगे जिद्दी दाग की सफाई

यदि आप भी प्लास्टिक के बर्तनों से आने वाली खाने की महक और इनमें लगे दाग-धब्बों से परेशान है। तो आइए, जानते हैं इन्हें छुड़ाने के कारगर घरेलू टिप्स -

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 28 May 2020 4:34:20

इन आसान तरीकों से होगी प्लास्टिक के बर्तनों पर लगे जिद्दी दाग की सफाई

इन दिनों लोगों को प्लास्टिक के बर्तन काफी आकर्षित कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक प्लास्टिक के टिफिन, बॉटल जैसे कई बर्तन इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा अमूमन सभी के घरों में नाश्ते का सूखा सामान भरने के लिए प्लास्टिक के डिब्बे व बर्तन होते ही है। कई बार इन प्लास्टिक के बर्तनों में खाने की महक आने लगती है जो धोने पर भी नहीं जाती तो कई बार ये पीले पड़ जाते है और इनमे दाग भी लग जाते हैं।यदि आप भी प्लास्टिक के बर्तनों से आने वाली खाने की महक और इनमें लगे दाग-धब्बों से परेशान है। तो आइए, जानते हैं इन्हें छुड़ाने के कारगर घरेलू टिप्स -
stains on plastic utensils,plastic utensils,tips to remove stains,household tips,home decor tips बेकिंग सोडा

प्‍लास्टिक कंटेनर्स या डिब्‍बों को ज्‍यादा इस्‍तेमाल करनें के बाद उनका रंग तो फीका पड़ ही जाता है साथ उनमें से अजीब सी महक आने लगती हैं। अगर आपको लगता है कि आपके किचन कंटेनर्स में से बदबू आ रही है तो एक बाल्टी में गर्म पानी भर लीजिए। इसमें तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए। अब अपने कंटेनर्स को बाल्टी में डुबो दीलिए। इस बात का ध्‍यान रखिएगा कि कंटेनर्स पानी में पूरी तरह से डूब गए हों। कंटेनर्स को लगभग आधे घंटे के लिए पानी में डुबोकर ही रखें। आधे घंटे बाद उन्हें बाहर निकालकर साफ पानी से धो लें।

सिरका

प्लास्टिक के बर्तन से दाग और महक हटाने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पानी में सिरके को मिलाकर बर्तन पर डालकर कुछ देर के लिए छोड़ना होगा। कुछ देर बाद इसे स्क्रब से रगड़कर साफ करें। ऐसा करने से आपके बर्तन से बदबू भी चली जाएगी और साथ ही यह चमकदार भी लगेगा।

लिक्विड क्लोरीन ब्लीच

ब्लीच कपड़ों के साथ-साथ बर्तनों के दाग भी छुड़ाने में मददगार है। लिक्विड क्लोरीन ब्लीच की मदद से प्लास्टिक के बर्तनों को धोएं। इससे दाग आसानी से छुट जाएंगे और उनकी गंध भी गायब हो जाएंगी।
stains on plastic utensils,plastic utensils,tips to remove stains,household tips,home decor tips न्यूजपेपर से पोछें

न्‍यूजपेपर को पढ़ने के बाद आप घर के काम में भी उसका इस्‍तेमाल कर सकती हैं। वैसे तो न्‍यूजपेपर बहुत कुछ हो सकता है मगर आज आप को बताएंगे कि आप न्‍यूजपेपर से प्‍लास्टिक कंटेनर्स गंदा होने से कैसे बचा सकती हैं। इसके लिए आपको बड़े से न्‍यूजपेपर के टुकड़े को मोड़ कर प्‍लास्‍टिक कंटेनर में भर कर रख देना होगा । दूसरे दिन न्‍यूजपेपर को निकाल कर डिब्‍बे को गरम पानी से धो लीजिये। इससे उसमें से आने वाली महक खतम हो जाएगी।

कॉफी

बदबूदार प्लास्टिक के बर्तनों को साफ करने के लिये आप कॉफी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए कॉफी पाउडर को बर्तन पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद बर्तन को रगड़ें। ऐसा करने से आपके बर्तन चमक उठेंगे और उनमें से आने वाली गंदी स्मेल भी दूर हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology