Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

HOUSEHOLD TIPS : छोटी-छोटी मगर काम की बातें, जानिए

कई परेशानियां गृहस्थ जीवन में आती हैं जिनसे निपटने के लिए हमे कुछ सरल उपायों की जरुरत होती है, तो आज हम कुछ ऐसे ही ट्रिक्स बताएंगे जो आप सभी लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहेंगे

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Sep 2017 12:37:14

HOUSEHOLD TIPS : छोटी-छोटी मगर काम की बातें, जानिए

अपनी रोजाना की जिदंगी में कई ऐसी छोटी-मोटी समस्याएं आती हैं जिन्हें हम आसानी से दूर नहीं कर पाते, जैसे नए जूतों का फिट न होना, धोने के बाद कपड़ों का सिकुड़ना आदि। ऐसी ही और भी कई परेशानियां गृहस्थ जीवन में आती हैं जिनसे निपटने के लिए हमे कुछ सरल उपायों की जरुरत होती है, तो आज हम कुछ ऐसे ही ट्रिक्स बताएंगे जो आप सभी लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहेंगे।
household tips,useful tips to maintain home,tips to take care of your belongings #जींस को धोने से उनका रंग फेड हो जाता है। इसके लिए धोने से पहले मशीन में डिट्रजैंट के साथ आधा कप सिरका मिला दें, इससे जींस एक दम नई रहेंगी।

#कई बार शर्ट पहनने के बाद उसके कॉलर में सिलवटें पड़ जाती हैं लेकिन प्रैस करने के लिए समय नहीं होता तो हेयर स्ट्रेटनर की मदद से पहनी हुई शर्ट के कॉलर को प्रैस कर सकते हैं।

# कपड़े के जूते या स्पॉर्ट शूज का सफेद भाग अक्सर गंदा हो जाता है लेकिन हर बार जूतों को धोना मुश्किल होता है। ऐसे में थोड़े से बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और किसी टूथब्रश की मदद से जूतों के किनारों को साफ करें।

# जींस के साथ लॉन्ग शूज पहनने हो तो काफी परेशानी होती है। ऐसे में सबसे पहले जींस के ऊपर ही मौजे पहन लें और फिर जूते पहनें। इससे जींस आसानी से लॉन्ग शूज के बीच में आ जाएगी.

# गर्मियों में पसीने की वजह से कपड़ों पर दाग पड़ जाते हैं और उन्हें साफ करने में काफी मुश्किल होती है। ऐसे में बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर दाग पर रगड़ें और फिर साफ करें।

# नए जूते पहली बार पहनने से पैरों में छाले हो जाते हैं और काफी दर्द भी पहुंचाते हैं। ऐसे मे जूतों को खुला करने के लिए एक प्लास्टिक के बैग में थोड़ा-सा पानी भरें और उसे जूतों के बीच में रख दें। अब इन जूतों को फ्रीजर में कुछ देर के लिए रखें। जब प्लास्टिक बैग का पानी जम जाए तो जूतों को बाहर निकाल लें। ऐसा करने से जूते थोड़ा खुल जाएंगे और पहनने में आसानी होगी। household tips,useful tips to maintain home,tips to take care of your belongings # चमड़े के पर्स, हैण्ड बैग्स, वाल्लेट्स काफी महंगे होते हैं लेकिन इनके रोजाना इस्तेमाल की वजह से इनमें दाग पड़ जाते हैं। ऐसे में इन्हें साफ करने के लिए पानी और सिरके को समान मात्रा में मिलाएं और किसी स्पंज की मदद से पर्स को साफ करें।

#अंगुठी पहनने की वजह से उंगलियों में निशान पड़ जाते हैं। ऐसे में रिंग के अंदर चारों तरफ ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का एक कोट लगा लें और फिर अंगुठी पहनें।
# कपड़ों पर तेल के दाग-धब्बे पड़ जाएं तो उन पर बेबी पाउडर छिड़क दें। इससे दाग हट जाएंगे।

# कई कपड़ों पर रवे आ जाते है जिस वजह से वे पहनने लायक नहीं रहते। ऐसे में शेविंग रेजर से रवे को साफ करें।

# जींस को धोने से उनका रंग फेड हो जाता है। इसके लिए धोने से पहले मशीन में डिट्रजैंट के साथ आधा कप सिरका मिला दें, इससे जींस एक दम नई रहेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology