न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे लेकर आया राजस्थान घूमने के खास पैकेज, लें मरूधरा की इन जगहों का आनंद

रेलवे की तरफ से राजस्थान घूमने के कुछ पैकेज निकाले गए हैं जो बेहद आकर्षक हैं और आपको मरूधरा घूमने का पूरा आनंद दिलाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Feb 2021 6:12:02

रेलवे लेकर आया राजस्थान घूमने के खास पैकेज, लें मरूधरा की इन जगहों का आनंद

घूमने के शौकीन लोग जब भी फ्री होते हैं घूमने निकल जाते हैं और कोशिश करते हैं कि घूमने के लिए समय निकाला जाए। ऐसे में इस समय घूमने के लिए सबसे उचित जगह हैं राजस्थान जहां जाती हुई सर्दियों का आनंद लिया जा सकता हैं। ऐसे में रेलवे की तरफ से राजस्थान घूमने के कुछ पैकेज निकाले गए हैं जो बेहद आकर्षक हैं और आपको मरूधरा घूमने का पूरा आनंद दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं राजस्थान की इन जगहों के बारे में जहां घूमने का आनंद लिया जा सकता हैं।

tourist places,rajasthan tourist places,tourism packages,railway tourism

पुष्कर-अजमेर से लेकर जयपुर तक

रेलवे द्वारा जारी ये पैकेज जयपुर से शुरू होकर जयपुर में ही खत्म होगा। इसमें आपको जयपुर, अजमेर, पुष्कर, उदयपुर घुमाया जाएगा। कुल मिलाकर ये पैकेज चार रात और पांच दिन का होता है। इस पैकेज को आप दो लोगों के लिए बुक करते हैं, तो आपको एक व्यक्ति के लिए 14745 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, इस पैकेज को जब आप तीन लोगों के लिए बुक करते हैं, तो आपको 10780 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से देने होंगे। इस पैकेज में आपको कई जगहों पर घुमाया जाता है।

tourist places,rajasthan tourist places,tourism packages,railway tourism

उदयपुर-कुंभलगढ़

अगर आप उदयपुर और कुंभलगढ़ घूमना चाहते हैं, तो इसके लिए भी रेलवे ने एक पैकेज जारी किया है। इसमें आप दो रात और तीन दिन का आनंद ले सकते हैं, और उदयपुर से लेकर कुंभलगढ़ तक घूम सकते हैं। तीन दिन के इस पैकेज को अगर आप दो लोगों के लिए बुक करते हैं, तो इसके लिए आपको दोनों लोगों के लिए 8475 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस पैकेज को लोग खूब पसंद करते हैं, और देश-विदेश से आने वाले सैलानी इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

tourist places,rajasthan tourist places,tourism packages,railway tourism

जोधपुर-जैसलमेर पैकेज

भारतीय रेलवे द्वारा राजस्थान घूमने के लिए जो सबसे पहला पैकेज दिया गया है। उसमें आप जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर जा सकते हैं। इस पैकेज में आपको तीन शहर घुमाए जाते हैं, और ये 3 रात और चार दिन का पैकेज होता है। वैसे तो आप अपने हिसाब से इस यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन अगर आप दो लोग (जैसे- कपल) जा रहे हैं, तो एक व्यक्ति का खर्चा आपको 13265 रुपये पड़ेगा। वहीं, तीन लोगों के जाने पर एक व्यक्ति का खर्चा 10265 रुपये आएगा। मतलब कि आप जितने ज्यादा लोग इस पैकेज को लेंगे, उतना सस्ता आपको ये पैकेज मिल जाएगा।

tourist places,rajasthan tourist places,tourism packages,railway tourism

द डेजर्ट एडवेंचर

राजस्थान में कई ऐसी जगह हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। यहां हर साल लोग काफी संख्या में यहां पहुंचते हैं। आप रेलवे द्वारा जारी किए गए पैकेज को लेकर जैसलमेर जा सकते हैं। जहां आप द डेजर्ट एडवेंचर के मजे ले सकते हैं। इस पैकेज में आपको दो रात और तीन दिन के लिए प्रति व्यक्ति 8305 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अगर इस पैकेज को आप तीन लोगों के लिए लेते हैं, तो आपको एक व्यक्ति के लिए 6320 रुपये खर्च करने पडे़ंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!