Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते हैं बंजी जंपिंग का आनंद, घूम आए देश की इन चार जगह

कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपने ट्रिप पर एडेंवचर करना पसंद होता हैं और वे अपना ट्रिप रोमांचक बनाने की हर संभव कोशिश करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Feb 2021 5:44:43

लेना चाहते हैं बंजी जंपिंग का आनंद, घूम आए देश की इन चार जगह

घूमने का शौक सभी को होता हैं और सभी अपने लिए ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो उनके घूमने के मनमुताबिक हो। कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपने ट्रिप पर एडेंवचर करना पसंद होता हैं और वे अपना ट्रिप रोमांचक बनाने की हर संभव कोशिश करते हैं। इस एडेंवचर में कई लोग बंजी जंपिंग का आनंद लेना भी पसंद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपने बंजी जंपिंग के जुनून की चाहत को पूरा कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।
tourist places,indian tourist places,bungee jumping places ऋषिकेश

ऋषिकेश एक ऐसी जगह है, जहां पर अधिकतर लोग घूमने के लिए जाना पसंद करते हैं। एक तो ये जगह दिल्ली के काफी पास है और यहां हर चीज पर खर्च भी सीमित मात्रा में होता है। ऋषिकेश के मोहन चट्टी में बंजी जंपिंग की जगह है। यहां पर कई ऐसे प्लेटफार्म हैं, जहां से बंजी जंपिंग कराई जाती है। ये सतह से 83 मीटर ऊपर चोटी पर है। अगर आप यहां जाकर बंजी जंपिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक लोग के लिए 3550 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

बैंगलोर

वैसे तो बैंगलोर में लोग काम करने जाते हैं, क्योंकि यहां पर कई बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं। लेकिन यहां बंजी जंपिंग भी कराई जाती है, जहां लोग काफी संख्या में पहुंचते हैं। यही नहीं, यहां क्रेन से भी जंप किया जाता है। हालांकि, ये बेहद खतरनाक होता है। इसके अलावा यहां कई प्लेटफार्म है, जहां 80 से लेकर 130 फीट की ऊंचाई से जंप कराई जाती है। इस जगह का नाम ओजोन एडवेंचर है। लोग इस जगह जाना काफी पसंद करते हैं। tourist places,indian tourist places,bungee jumping places लोनावला

जब भी बात बंजी जंपिंग की होती है, तो हर किसी को सुरक्षा की काफी रहती है और जो कि बिल्कुल सही भी है। ऐसे में लोनावला को सबसे सुरक्षित बंजी जंपिंग की जगह माना जाता है। इसके अलावा चिक्की और ट्रैकिंग के लिए भी लोनावला काफी प्रसिद्ध है। यहां जहां पर जंपिंग कराई जाती है, वो जगह 45 मीटर चोटी पर स्थित है और यहां पर एक लीप चार-पांच मिनट का होता है। यहां पर एक जंप करने का खर्च 1500 रुपये है, और दस साल से छोटे लोगों को यहां बंजी जंपिंग करने की अनुमति नहीं है।

गोवा

बात जब गोवा की होती है तो मन में बीच, बीच पर बैठकर मौज-मस्ती, पार्टी आदि जैसे ख्याल आते हैं। लेकिन यहां ग्रेविटी जोन में एक बार बंजी जंपिंग करने का अपना ही मजा है, जिसे करने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं। अंजुना बीच पर बंजी जंपिंग की ये जगह मौजूद है। यहां 35 मीटर चोटी से जंप कराई जाती है, जिसका खर्च 500 रुपये है। यहां बंजी जंपिंग करने वालों के लिए सभी तरह की सुविधाएं भी मौजूद हैं। लोगों को यहां बंजी जंपिंग करने में काफी आनंद आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका