न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते है रसीले आमों के स्वाद के साथ घूमने का मजा, करे इन जगहों का चुनाव

आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आम के लिए प्रसिद्द होने के साथ ही पर्यटन के लिए भी जाने जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Jun 2019 8:24:36

लेना चाहते है रसीले आमों के स्वाद के साथ घूमने का मजा, करे इन जगहों का चुनाव

गर्मियों का मौसम हैं और मानसून दस्तक देने लगा हैं। ऐसे मौसम में रसीले आमों का स्वाद लेना बेहतरीन होता हैं। लेकिन आजकल शहरों के आमों में वह स्वाद नहीं आता हैं। ऐसे में आप घूमने के लिए कुछ ऐसी जगहों का चुनाव कर सकते हैं को बेहतरीन रसीले आमों के साथ ही घूमने का वातावरण भी दे। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आम के लिए प्रसिद्द होने के साथ ही पर्यटन के लिए भी जाने जाते हैं। तो आइये जानते हैं इन पर्यटन स्थलों के बारे में।

tourist places,indian tourist places,tourist places good for mangoes,summer tourist places

गणेश एग्रो टूरिज्म, रत्नागिरी, महाराष्ट्र
30 एकड़ में फैला ये ऑर्गेनिक फॉर्म खासतौर से अल्फांसो आम के लिए मशहूर है। जहां आकर आप इन बेहतरीन किस्म के आमों का ले सकते हैं स्वाद। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के बीच बने इस फार्म से 5 मिनट की दूरी पर स्थित अरेबियन सी का नजारा इस जगह को बनाता है और भी खूबसूरत। आम से बनने वाली अलग-अलग डिशेज़ के साथ ही यहां पारंपरिक वेजिटेरियन महाराष्ट्रियन खानपान का भी आनंद ले सकते हैं। और तो और यहां बोटिंग, बैलगाड़ी चलाने, मैंगो फार्मिंग जैसी एक्टिविटीज भी मौजूद है।

बागान आर्केड रिट्रीट, गढ़मुक्तेश्वर, उत्तर प्रदेश
दिल्ली के नज़दीक ये जगह है फैमिली के साथ एक से दो दिन की छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट। यहां आने की प्लानिंग कर आप अपना ट्रैवल टाइम बचा सकते हैं। फैमिली के साथ ही पार्टनर और फ्रैंड्स के साथ भी यहां आकर जमकर मस्ती कर सकते हैं। 15 एकड़ में फैले आम के इस बागान में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई सारी एक्टिविटीज़ मौजूद है। बागान के अंदर ठहरने के लिए 25 कॉटेज बने हैं। हर एक कॉटेज में मिनी बार बना हुआ है जो लोगों को बहुत आकर्षित करता है। यहां के रेस्टोरेंट में आप हर तरह के जायके का स्वाद ले सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,tourist places good for mangoes,summer tourist places

कैलाश फॉर्म्स, होशियारपुर पंजाब
दिल्ली से महज 7 घंटे की ड्राइव करके आप पहुंच सकते हैं कैलाश फार्म, जो है आम का बहुत ही बड़ा बागान। जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। फार्म हाउस में एंट्री के बाद आप आराम से पूरे बागान का जायजा ले सकते हैं और साथ ही इन्हें चखने का भी। फार्म हाउस के अंदर आम के घने पेड़ों के बीच रहने के लिए खूबसूरत गेस्ट हाउस भी बने हुए हैं। जिनमें रूककर आप यहां होने वाली और भी दूसरी एक्टिविटीज़ जैसे ट्रैक्टर राइड, स्विमिंग, फॉर्मिंग और फलों को तोड़ने का मजा ले सकते हैं।

मैंगो टूरिज्म, मालदा, पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की बहुत ही छोटी सी जगह है मालदा, जो महानंदा और कालिंदी दो नदियों के बीच स्थित है। इस जगह को खास बनाता है मालदा आम, जो देश ही नहीं विदेशों में भी भेजा जाता है। अगर आप गर्मियों में मालदा आते हैं तो मैंगो टूरिज्म को बिल्कुल न मिस करें जो बहुत ही यादगार एक्सपीरियंस रहेगा। इतना ही नहीं यहां आकर आप फिशिंग, तरह-तरह के पक्षियों और कई हेरिटेज साइट्स का भी आनंद ले सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका