न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करना चाहते हैं दिवाली की किफायती शॉपिंग, मुंबई के ये 5 मार्केट रहेंगे बेस्ट

अगर आप किफायती दामों में दिवाली की शॉपिंग करना चाहते है तो आज हम आपके लिए मुंबई के कुछ प्रसिद्द और सस्ते मार्किट लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Oct 2019 3:20:31

करना चाहते हैं दिवाली की किफायती शॉपिंग, मुंबई के ये 5 मार्केट रहेंगे बेस्ट

दिवाली का पावन पर्व आ चूका हैं और लोग घरों की सफाई को समाप्त कर अब इसकी सजावट में लगे हुए हैं। सजावट के लिए लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार चीजें खरीदते हैं और घर को सजाते हैं। अगर आप किफायती दामों में दिवाली की शॉपिंग करना चाहते है तो आज हम आपके लिए मुंबई के कुछ प्रसिद्द और सस्ते मार्किट लेकर आए हैं। यहां आपको हर सामन वैरायटी के साथ किफायती दामों में मिलेगा। तो आइये जानते हैं इन मार्केट्स के बारे में।

भुलेश्वर मार्केट

अपने घर और ऑफिस को फेस्टिव लुक देने के लिए मुंबई के भुलेश्वर मार्केट से बेहतर ऑप्शन शायद ही हो। यहां पर आपको कई प्राकर के लैंप्स, डेकोरेशन आइटम्स, रंगोली के कलर, रंगोली के लिए स्टेन्सिल्स, रंगोली स्टिकर्स और दीये मिल जाएंगे, जिनमें से आप अपनी पसंद के अनुसार चुनाव कर सकते हैं।

diwali shopping,shopping places,mumbai shopping market,affordable shopping for diwali

हिल रोड, बांद्रा

बांद्रा की शॉपिंग स्ट्रीट हिल रोड, हर बजट के लोगों के लिए बेस्ट शॉपिंग प्लेस है। दिवाली के लिए यहां आप अपनी पसंद के अनुसार या तो आलीशान बुटीक के अंदर जाकर खरीददारी करेंगे, या फिर सड़क के किनारे सामान बेचने वालों से समान लेंगे। शॉपिंग के बाद आप फेमस Hearsch बेकरी के स्वादिष्ट बर्गर्स का स्वाद ले सकते हैं।

लोहार चौल

मुंबई के कालबादेवी में स्थित लोहार चौल मार्केट ज्यादा फेमस भले ही न हो लेकिन यहां आपको कम दामों में अच्छा सामान मिल सकता है। वरायटी के मामले में भी यह बाजार पीछे नहीं है। होलसेल मार्केट होने के कारण यहां पर आपको कम दामों में काफी सारा सामान मिल सकता है। यहां पर लाइट्स, दीये और डेकोरेशन के आइटम्स में भी आप कई डिजाइन पा सकते हैं।

diwali shopping,shopping places,mumbai shopping market,affordable shopping for diwali

माटुंगा (सेंट्रल) मार्केट

भीड़भाड़ वाले दादर मार्केट से थोड़ी ही दूरी पर स्थित माटुंगा (सेंट्रल) मार्केट लाइट्स आदि खरीदने के लिए बढ़िया विकल्प है। दिवाली के मौके पर यहां आपको दुकानदार 100 रुपये तक में बेहतरीन लाइट्स बेचते मिलेंगे। ऐसे में आप घर को रोशन करने के लिए जितनी चाहे उतनी लाइट्स खरीद सकते हैं।

हिंदमाता बाजार

दिवाली पर ट्रडिशनल ड्रेस पहनने का मन है, तो दादर के इस थोक कपड़ा बाजार हिंदमाता बाजार में आपको जरूर जाना चाहिए। यहां की दुकानों पर आपको अलग तरह की ड्रेस और रेडीमेड डिजाइन के साथ ही रॉ मटेरियल खरीदने के भी कई विकल्प मिलेंगे। साड़ी, सलवार कमीज, सूट, लहंगा, शेरवानी, गाउन या सूट सभी आपको एक ही छत के नीचे मिल जाएंगे। खास बात यह है कि यहां के सामान की कीमतें बाजार मूल्य से कम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन