न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2018 : उच्छिष्ट गणपति मंदिर - जहाँ पूजन मात्र से ऐश्वर्य के साथ होती है मोक्ष की प्राप्ति

गणपति के इस रूप को सबसे दुर्लभ और अद्भुत माना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Sep 2018 2:04:53

Ganesh Chaturthi 2018 : उच्छिष्ट गणपति मंदिर - जहाँ पूजन मात्र से ऐश्वर्य के साथ होती है मोक्ष की प्राप्ति

गणेशोत्सव का पर्व समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और सभी चाहते है कि इन बचे हुए दिनों में गणपति बप्पा के विशेष मंदिरों का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया जाए। इसलिए आज हम गणपति बप्पा के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पूजन मात्र से ही ऐश्वर्य के साथ मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।हम बात कर रहे हैं उच्छिष्ट गणपति मंदिर के बारे में। गणपति के इस रूप को सबसे दुर्लभ और अद्भुत माना जाता हैं। तो आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

औंकारेश्वर के समीप सनावद के ग्राम मोरघड़ी में स्थित है श्री शनि-गजानन शक्तिपीठ। इसी शक्तिपीठ में दर्शन होते हैं दुर्लभ और अद्भुत भगवान उच्छिष्ट महागणपति के, जिनकी गोद में भगवती नील सरस्वती विराजित हैं। उच्छिष्ट महागणपति भगवान गणेश का ही एक स्वरूप हैं, जिनके दर्शन मात्र से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है।

उच्छिष्ट गणपति का स्वरूप बहुत ही दुर्लभ है। भारत में उच्छिष्ट गणपति का एकमात्र मंदिर तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के समीप काफी जीर्णशीर्ण अवस्था में है, जो कि 1300-1400 साल पुराना है। इसके अलावा चीन में इस तरह का मंदिर होने का उल्लेख मिलता है। वे बताते हैं कि अथर्ववेद में उच्छिष्ट गणपति स्वरूप का उल्लेख मिलता है। मंत्र महार्णव और मंत्र महोदधि नामक ग्रंथों में भी इनका उल्लेख है। सतयुग में गणेशजी के इस स्वरूप की उपासना महर्षि भृगु एवं महर्षि गर्ग ने की थी, जबकि त्रेता युग में वानर राज सुग्रीव और रावण के छोटे भाई विभीषण ने उच्छिष्ट गणपति की आराधना की थी। द्वापर में ऋषि पाराशर एवं कलयुग में आदि शंकराचार्य ने गणेश के इस स्वरूप की उपासना की थी। इसके साथ ही श्री विद्या के सभी उपासक उच्छिष्ट गणपति की निरंतर आराधना करते आ रहे हैं।

ganesh chaturthi,ganeshotsav,uchchhisht ganapati,temple uchchhisht ganapati,ganesh chaturthi 2018

यह मंदिर माह में एक बार कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन ही खुलता है। इसी दिन इनके दर्शन किए जा सकते हैं। चतुर्थी को शाम के समय महाआरती के बाद गणेशजी की छोटी प्रतिमा को बाहर कीर्ति स्तंभ तक लाया जाता है और सभी श्रद्धालु अपने पैरों को आगे की तरफ रखकर बैठते हैं। बारी-बारी से सभी को भगवान का आशीर्वाद मिलता है। यहां निर्मित कीर्ति स्तंभ के बारे में मान्यता है कि जो उसे नीचे से ऊपर की ओर निहारता है, उसकी कीर्ति बढ़ती है।

गणेश जी का यह स्वरूप जल्दी फल देने वाला है। गणेशजी के ही अन्य स्वरूपों की तुलना में उच्छिष्ट गणपति दस गुना जल्दी फल देते हैं। जो लाभ सवा लाख जप से मिलता है, वही फल उच्छिष्ट गणपति के साढ़े बारह हजार जप से मिल जाता है। गणपति के इस स्वरूप के दर्शन मात्र से बुद्धि, पद, प्रतिष्ठा, ऐश्वर्य, धन-समृद्धि, पारिवारिक सुख-शांति, दीर्घायु, शीघ्र विवाह एवं अनिष्ट ग्रहों का निवारण होता है। इनकी साधना से अन्न का भंडार बढ़ता है साथ ही व्यवसाय में भी वृद्धि होती है। उच्छिष्ट गणपति के दर्शन और पूजन का शास्त्रीय विधान है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर