न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेकिंग के दीवानों को पसंद आएंगे भारत के ये 4 ट्रेक, रोमांच के साथ प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा

आज इस कड़ी में हम आपके लिए भारत के कुछ ऐसे ट्रेक की जानकारी लेकर आए हैं जो ट्रेकिंग के दीवानों को बहुत पसंद आएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Dec 2020 2:57:14

ट्रेकिंग के दीवानों को पसंद आएंगे भारत के ये 4 ट्रेक, रोमांच के साथ प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा

घूमने का शौक हर किसी को होता हैं बस सभी की पसंद अलग हो सकती हैं। किसी को ऐतिहासिक भ्रमण पसंद हैं तो कोई वादियों की सैर करना चाहता हैं। ऐसे में कुछ लोग होते हैं जो रोमांच का आनंद उठाना पसंद करते हैं और ट्रेकिंग की चाहत रखते हैं। ट्रेकिंग में रोमांच के साथ प्राकृतिक खूबसूरती नजदीक से देखने को मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए भारत के कुछ ऐसे ट्रेक की जानकारी लेकर आए हैं जो ट्रेकिंग के दीवानों को बहुत पसंद आएंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

ट्रेकिंग के दीवानों को पसंद आएंगे भारत के ये 4 ट्रेक, रोमांच के साथ प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा

चोपता चंद्रशिला ट्रेक

चोपता चंद्रशिला ट्रेक भारत के उन गिने-चुने ट्रेकों में से एक हैं जहां सालभर में कभी भी जाया जा सकता है। हालांकि अनुभवी ट्रेकर्स के मुताबिक मार्च से जून और सितंबर से दिसंबर के बीच यहां ट्रेकिंग करना बहुत अच्छा माना जाता है। इस ट्रेक के दौरान केदारनाथ, चौखम्बा, नंदा देवी और त्रिशूल जैसे विभिन्न हिमालयी चोटियों के खूबसूरत दृश्य दिखाई देते हैं। ट्रेक का मुख्य आकर्षण भगवान शिव को समर्पित 1000 साल पुराना तुंगनाथ मंदिर है।

ट्रेकिंग के दीवानों को पसंद आएंगे भारत के ये 4 ट्रेक, रोमांच के साथ प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा

आदि कैलाश ट्रेक

आदि कैलाश ट्रेक पर कई सारे लोग अपने परिवार के साथ जाने की इच्छा रखते हैं क्योंकि यह एक धार्मिक ट्रेक है लेकिन यह ट्रेक इतना आसान नहीं है इसलिए जो लोग एकदम स्वस्थ हैं और अनुभवी हैं, उन्हें ही इस ट्रेक पर जाने दिया जाता है। इस ट्रेक से पर्यटक कुमाऊं हिमालय के केंद्र में जाते हैं। ट्रेकिंग के दौरान अन्नपूर्णा, काली नदी, जंगलों और प्रसिद्ध नारायण आश्रम की शानदार पर्वत श्रृंखलाओं के एक से एक सजीव चित्र दिखाई देते हैं। काली मंदिर पर जाकर यह ट्रेक खत्म होता है।

ट्रेकिंग के दीवानों को पसंद आएंगे भारत के ये 4 ट्रेक, रोमांच के साथ प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा

गोमुख तपोवन ट्रेक

गोमुख तपोवन ट्रेक भागीरथी नदी के किनारे से शुरू होता है और लगभग नौ दिनों में यह पूरा होता है। यह भारत के सबसे अच्छे ट्रेकिंग स्थलों में से एक है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि यह ट्रेक रोमांच के साथ आध्यात्मिक अनुभूति भी करवाता है। इस ट्रेकिंग में शिवलिंग, चतुरंगी, मेरु पर्वत, भृगुपंत और सुदर्शन गंगोत्री ग्लेशियर के साथ कई शानदार पर्वत चोटियां अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती हैं।

ट्रेकिंग के दीवानों को पसंद आएंगे भारत के ये 4 ट्रेक, रोमांच के साथ प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा

पार्वती घाटी ट्रेक

यदि आप युवा होने के साथ ही एकदम फिट भी हैं तब तो आपका पार्वती घाटी ट्रेक जाना बनता है। पार्वती घाटी ट्रेक को हिमालयी क्षेत्र में सबसे चुनौतीपूर्ण ट्रेक माना जाता है, क्योंकि यह साहस से भरपूर है। यह ट्रेक काफी लंबा है, चलते-चलते रास्ता ही खत्म नहीं होता है। लेकिन इस ट्रेक पर आगे बढ़ते जाना तब सार्थक हो जाता है जब पर्वत और नदियों के खूबसूरत दृश्य मन मोहने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता

केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?

सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा

अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना

दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार

राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव

केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच

रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग

पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल