न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोडियों के दामों में मिलते हैं भारत के इन चोर बाजारों में ब्रांडेड सामान

यहां चांदनी चौक, नेहरू प्लेस, पालिका बाजार समेत कई ऐसे एरिया हैं जहां पर 100 रुपए की चीज 40-50 रुपए में मिल जाती है। इनमें कपड़े, जूते से लेकर स्मार्टफोन, फोन एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी मिलता है।जानते हैं देश के ऐसे बाजारों के बारे में…..

Posts by : Anuj | Updated on: Wed, 29 Apr 2020 5:07:06

कोडियों के दामों में मिलते हैं भारत के इन चोर बाजारों में ब्रांडेड सामान

भारत के ऐसे बहुत लोग हैं जो किसी भी सामान को सस्ते में खरीदना चाहते हैं। चाहे वह खाने की चीज हो या पहनने की। अक्सर ऐसे लोग गूगल पर सर्च करते रहते हैं कि कहां और किस जगह पर सस्ते में सामान मिल जाए। हालांकि सभी को सस्ते में सामान खरीदने की जानकारी नहीं मिल पाती है और जिसे मिलती है बस वह बिना कुछ सोचे समझे दौड़ निकल पड़ते है। भारत के कई शहरों में ऐसे मार्केट मौजूद है, जहां पर ब्रांडेड सामान सस्से दाम पर मिल जाता है। हलांकि, इस तरह के मार्केट के लिए दिल्ली का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यहां चांदनी चौक, नेहरू प्लेस, पालिका बाजार समेत कई ऐसे एरिया हैं जहां पर 100 रुपए की चीज 40-50 रुपए में मिल जाती है। इनमें कपड़े, जूते से लेकर स्मार्टफोन, फोन एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी मिलता है।जानते हैं देश के ऐसे बाजारों के बारे में…..

thief markets of india,top 5  thief markets of india,holidays,travel,tourism

मुंबई चोर बाजार

मुंबई का चोर बाजार दक्षिणी मुंबई के मटन स्ट्रीट मोहम्मद अली रोड के पास है। ये मार्केट करीब 150 साल पुराना है। ये बाजार पहले ‘शोर बाजार’ के नाम से शुरू हुआ था क्योंकि यहां दुकानदार तेज आवाज लगाकर सामान बेचते थे, तो यहां काफी शोर रहता था। लेकिन अंग्रेज लोगों के ‘शोर’ को गलत बोलने के कारण इसका नाम ‘चोर’ बाजार पड़ गया। यहां सेकंड हैंड कपड़े, ऑटोमोबिल पार्ट्स और चुराई हुई घड़ियां और ब्रांडेड घड़ियों की रेप्लिका, चोरी के विंटेज और एंटीक सजावटी सामान मिलते हैं। इस मार्केट के लिए कहावत कही जाती है कि यहां आपके घर से चोरी हुआ सामान भी मिल जाएगा। मुंबई जाने पर ‘चोर बाजार’ जरूर घूमें।

thief markets of india,top 5  thief markets of india,holidays,travel,tourism

दिल्ली का चोर बाजार

ये देश का सबसे पुराना चोर बाजार है। पहले ये संडे मार्केट के तौर पर लाल किले के पीछे लगता था। अब ये दरियागंज में नावेल्टी और जामा मस्जिद के पास लगता है। ये बाजार मुंबई से अलग है। इसे कबाड़ी बाजार भी कहा जाता है। यहां हार्डवेयर से लेकर किचन इलेक्ट्रॉनिक का सामान मिलता है। ये मार्केट जामा मस्जिद के पास संडे के दिन लगती है। यहां खरीदते समय प्रोडक्ट जांच ले क्योंकि जैसा वेंडर कहते हैं, वैसा प्रोडक्ट नहीं निकलता।

thief markets of india,top 5  thief markets of india,holidays,travel,tourism

चिकपेट मार्केट, बेंगलुरु

एक बार जरूर ट्राई करें गुजरात का स्पेशल खमन ढोकला, ये है रेसिपी बेंगलुरु के चिकपेट बाजार को सबसे खास माना जाता है। यह शहर के सबसे पुराने व्यावसायिक केंद्रों में से एक है। जहां आप अपने पंसद के अनुसार कई तरह के सामान सस्ते में खरीद सकते हैं। यह बाजार सिल्क साड़ियों के लिए काफी खास माना जाता है। इसके अलावा कपड़े और गहने भी खरीद सकते हैं। अगर आपको दामों को कम कराना आता है, तो कम पैसों में ढेर सारी चीजों को खरीद कर ले जा सकते हैं।

thief markets of india,top 5  thief markets of india,holidays,travel,tourism

सोती गंज, मेरठ

मेरठ के सोती गंज भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध चोर बाजारों में से एक है। इस मार्केट में आप वाहनों के समान जैसे गियर, ईंधन टैंक और बहुत से चीजें कम दाम पर खरीद सकते हैं। यह वही चोर बाजार है जो दिल्ली से चोरी होने वाली कारों को लाकर यहां बेच दिया जाता है। फिर उनके स्पेयर पार्ट्स सस्ते दामों पर बेच दिए जाते हैं। इस बाजार में आप मारुति 800 से एक रोल्स रॉयस जैसे महंगी गाड़ियों के सामान तक खरीद सकते हैं।

thief markets of india,top 5  thief markets of india,holidays,travel,tourism

पुदुपेत्ताई, चेन्नई

सेंट्रल चेन्नई में स्थित ‘ऑटो नगर’ में पुरानी और चोरी की कारों को मॉडिफाई करते हैं। यहां हजारों की संख्या में दुकानें हैं। ये दुकानें गाड़ियों के ऑरिजनल पार्ट्स और कार को बदलने के लिए फेमस है। इन्हें इस काम में इंटरनेशनल एक्सपर्टीज है।यहां गाड़ियों के तमाम स्पेयर पार्ट्स से लेकर कार मॉडिफाई का सामान और सर्विस मिलती है। ये चोर बाजार गाड़ियों को बदलने का सबसे सस्ता जरिया है। इस मार्केट में कई बार पुलिस की रेड़ पड़ी है लेकिन ये तब भी कभी बंद नहीं हुई है। ये मार्केट एग्मोर ट्रेन स्टेशन से 1 किलोमीटर दूर है। ये सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक खुली रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान