न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कान्हा नेशनल पार्क बनाएगा आपकी छुट्टियों को मजेदार, देखने को मिलेंगे आकर्षक नज़ारे

कान्हा नेशनल पार्क (Kanha National Park) मध्यप्रदेश में स्थित यह मध्य भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है, जो राष्टीय पशु बाघ और ऐसे कई जंगली जानवरों का आवास स्थान के लिए प्रसिद्ध है।

Posts by : Anuj | Updated on: Wed, 08 Jan 2020 1:51:28

कान्हा नेशनल पार्क बनाएगा आपकी छुट्टियों को मजेदार, देखने को मिलेंगे आकर्षक नज़ारे

कान्हा नेशनल पार्क (Kanha National Park) मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में स्थित यह मध्य भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है, जो राष्टीय पशु बाघ और ऐसे कई जंगली जानवरों का आवास स्थान के लिए प्रसिद्ध है। नर्मदा के किनारे मीलों फैले जंगल और उनमें उछल-कूद करते जानवर बरबस पर्यटकों का ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं।कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश राज्य के मंडला जिले में स्थित ऐसा कस्बा है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी प्राक्रतिक सुंदरता से आनंदित कर देता है। कान्हा नेशनल पार्क की स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी और तब से यहां पर कई लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षित किया गया है। अगर आप भी जानवरों करीब से और उछल-कूद करते हुए देखना चाहते हैं तो कान्हा नेशनल पार्क जाने का प्लान बनाएं।

kanha national park,madhya pradesh,travel,travel guide,kanha national park safari,tiger,elephant,safari timing at kanha national park,holidays,kanha national park weather,kanha national park in india map,kanha national park attractions,the kanha national park,the baagh kanha national park

सफारी का आनंद

टाइगर रिजर्व की भाषा में बाघ के दिखने को टाइगर शो (Tiger Show) कहते हैं। सर्पीली पगडंडियों जैसी सड़क पर बढ़ती जीप प्रकृति के अद्भुत, अनबूझे, अनदेखे दृश्यों का दीदार कराती है। जमीन से लेकर आसमान तक केवल और केवल हरा-हरा रंग ही बिखरा रहता है। कान्हा की गिनती देश ही एशिया के सबसे अच्छे टाइगर रिजर्व के रूप में होती है। यह सबसे पुराने अभयारण्यों से एक है।यहां स्तनधारी जानवरों की करीब दो दर्जन प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें चीतल, सांभर, काले हिरण, नील गाय, लकड़बग्घा, सियार, भालू शामिल हैं। (kanha national park animals)

सनसेट पॉइंट

बामनी दादर कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में सबसे ऊंचा पठार है जो कान्हा नेशनल पार्क के सनसेट पॉइंट के रूप में जाना जाता है। इस सनसेट पॉइंट से आपको यहाँ के मैदानी क्षेत्रों की विशालता और सुंदरता के आकर्षक दृश्य दिखाई देते। यहाँ आने वाले पर्यटक सूर्यास्त के समय कई शानदार दृश्यों का अनुभव करते हैं। बार्किंग हिरण और भारतीय बाइसन को देखने के लिए यह जगह शाम की सफारी में घूमने का अंतिम स्थान है।

kanha national park,madhya pradesh,travel,travel guide,kanha national park safari,tiger,elephant,safari timing at kanha national park,holidays,kanha national park weather,kanha national park in india map,kanha national park attractions,the kanha national park,the baagh kanha national park

पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां

कान्हा में पक्षियों की करीब ढाई-तीन सौ तरह की प्रजातियां पाई जाती हैं। मोर उनमें से ही एक है। अलग-अलग तरह के पक्षी, कबूतर, बाज यहां आमतौर पर दिखते रहते हैं। पार्क में दो नदियां भी हैं हेलॉन और बंजर। हेलॉन में अक्सर प्रवासी पक्षी दिख जाते हैं।

कान्हा नेशनल पार्क की वनस्पति

मध्यप्रदेश में स्थित कान्हा नेशनल पार्क अपनी प्रकृतिक जीवंतता के लिए प्रसिद्ध है (kanha national park madhya pradesh)। इस पार्क में फूलों के पौधों की 200 से अधिक प्रजाति और पेड़ों 70 से अधिक प्रजाति पाई जाती हैं। कान्हा नेशनल पार्क में कम भूमि वाले जंगलो में घास के मैदान, साल के जंगल और अन्य वन पाए जाते हैं। इसके अलावा कान्हा रिजर्व में पाए जाने वाले वनों में साल, लेंडिया, चार, धवा, बीजा, आंवला, साजा, तेंदू, पलास, महुआ और बांस के नाम भी शामिल हैं।

kanha national park,madhya pradesh,travel,travel guide,kanha national park safari,tiger,elephant,safari timing at kanha national park,holidays,kanha national park weather,kanha national park in india map,kanha national park attractions,the kanha national park,the baagh kanha national park

कान्हा नेशनल पार्क में पाए जाने वाले जीव-कान्हा नेशनल पार्क सैकड़ों एकड़ में फैले घास के मैदान, खड्डे और नाले के रूप में वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक आवास प्रदान करता है। इस नेशनल पर को कान्हा टाइगर रिजर्व रूप में भी जाना-जाता है क्योंकि यहां पर रॉयल टाइगर सहित कई बाघ प्रजातियों का घर है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को काफी उत्साहित करता है। बाघ के अलावा कान्हा नेशनल पार्क में तेंदुओं, जंगली बिल्लियों, जंगली कुत्तों और गीदड़ों की संख्या काफी ज्यादा है। इस पार्क में सामान्य रूप से चित्तीदार स्तनधारी बाघ, चीतल, सांभर, बारहसिंगा, चौसिंघा, गौर, लंगूर, भौंकने वाले हिरण, जंगली सुअर, आलसी भालू, लकड़बग्घा, काला हिरन, रूड मोंगोज, बैजर, इंडियन हरे, इंडियन फॉक्स पाए जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!