न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तिरुमलै-तिरुपति की पवित्र पहाडियों के अंचल में स्थित है 'श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान'

आन्ध्र प्रदेश के दक्षिणी छोर पर तिरुमलै-तिरुपति की पवित्र पहाडियों के अंचल में स्थित श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान वन्य जंतु प्रेमियों के लिये आकर्षण का केन्द्र है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Apr 2018 3:19:22

तिरुमलै-तिरुपति की पवित्र पहाडियों के अंचल में स्थित है 'श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान'

आन्ध्र प्रदेश के दक्षिणी छोर पर तिरुमलै-तिरुपति की पवित्र पहाडियों के अंचल में स्थित श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान वन्य जंतु प्रेमियों के लिये आकर्षण का केन्द्र है। पूर्वी घाट की इन छोटी पथरीली पहाडियों में भले ही बडे पेड और हरियाली का विराट साम्राज्य तो नहीं है, मगर वन्य जन्तुओं की विविधता की दृष्टि से यह किसी दूसरे राष्ट्रीय उद्यान से कम नहीं है।

यह राष्ट्रीय उद्यान 352.62 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। पहले यह एक अभयारण्य था। तिरुपति जैसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के निकट होने के कारण इसे तिरुपति के मुख्य देवता श्री वेंकटेश्वर का नाम दिया गया।

यूं तो श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान की सैर बरसात को छोडकर वर्ष पर्यन्त की जा सकती है, मगर अक्टूबर से मार्च का समय पर्यटन के लिये अधिक अनुकूल रहता है। वर्ष भर यहां ठण्ड नहीं पडती इसलिये सर्दियों में भी यहां गर्म कपडे ले जाने की जरुरत नहीं है।

श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान पहुंचने के लिये निकटतम हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन तिरुपति है। तिरुपति चेन्नई, मुम्बई और हैदराबाद से सीधी विमान सेवाओं द्वारा जुडा हुआ है। देश के प्रायः सभी शहरों से इसका सडक सम्पर्क भी है। आन्ध्र प्रदेश पर्यटक विभाग की ओर से भी राज्य के महत्वपूर्ण शहरों से यहां के लिये टूरिस्ट बस सेवाएं सुलभ हैं। तिरुपति से भी श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान पहुंचने के लिये चंद्रगिरि होते हुए एक घण्टे से कम समय लगता है।

sri venkateshwara national park,wildlife,travel,holidays

चन्द्रगिरि 20 किलोमीटर, तिरुपति 31 किलोमीटर, चेन्नई 178 किलोमीटर, बंगलौर 252 किलोमीटर, मुम्बई 1183 किलोमीटर।

यदि आप झाडदार वृक्षों का सौन्दर्य निहारने की चाह रखते हैं तो श्री वेंकटेश्वर नेशनल पार्क इसके लिये एक बेहतरीन जगह है। इस उद्यान में पेडों की बजाय रंग बिरंगी झाडियों का बाहुल्य है और पेडों की ऊंचाई आमतौर पर दस मीटर से अधिक नहीं है। रेड सेंडर यहां की मुख्य वृक्ष प्रजाति है जो आर्थिक दृष्टि से भी अधिक महत्वपूर्ण है।

श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान अनेकानेक वन्य प्राणियों का घर है। बाघ और तेंदुए तो यहां हैं ही साथ ही हिरण, गौर, भालू, सूअर, लोमडी, भेडिया और जंगली कुत्ते भी यहां पर्याप्त संख्या में मौजूद हैं। स्वच्छंद विचरण करते चीतल, सांभर और काले हिरणों के झुण्ड देखने वालों का मन मोह लेते हैं। बंदरों की एक विशेष प्रजाति बोनिट भी यहां का एक अन्य आकर्षण है।

श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान के इर्द-गिर्द अनेक दर्शनीय स्थल हैं। इनमें तिरुपति स्थित भगवान वेंकटेश्वर का सुप्रसिद्ध मन्दिर (31 किलोमीटर), चन्द्रगिरि दुर्ग (20 किलोमीटर), होर्सले हिल्स (175 किलोमीटर) और नारायणवनम (67 किलोमीटर) आपकी यात्रा को अविस्मरणीय और परिपूर्ण कर देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर